Filmfare Awards Marathi 2026: 'अब भाषा की दीवार टूट चुकी है', अवॉर्ड शो में बोले आदिनाथ कोठारे-रेणुका शहाणे

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 7, 2026, 08:10 PM IST

फिल्मफेयर मराठी अवॉर्ड्स 2026 (Filmfare Awards Marathi 2026) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस मौके पर आदिनाथ कोठारे (Addinath Kothare) और रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) ने मराठी सिनेमा की बढ़ती पहुंच पर खुलकर बात की।

Filmfare Awards Marathi 2026: मराठी सिनेमा अब सिर्फ महाराष्ट्र तक सीमित नहीं रह गया है। फिल्मफेयर मराठी अवॉर्ड्स 2026 (Filmfare Awards Marathi 2026) के मौके पर सितारों ने इस बदलते दौर पर खुलकर बात की। रेड कार्पेट पर पहुंचे आदिनाथ कोठारे (Addinath Kothare) और रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) का मानना है कि अब भाषा फिल्मों की सबसे बड़ी ताकत बन रही है, कमजोरी नहीं। दोनों कलाकारों ने कहा कि आज दर्शक अच्छी कहानी के लिए किसी भी भाषा की फिल्म देखने को तैयार हैं। यही वजह है कि मराठी फिल्मों को देशभर में पहले से ज्यादा पहचान मिल रही है और उनका दायरा लगातार बढ़ रहा है।

Filmfare Awards Marathi 2026

फिल्मफेयर मराठी अवॉर्ड्स में पहुंचे ये सितारे और रखी अपनी राय

रेणुका शहाणे ने की तारीफ

रेणुका शहाणे ने मराठी इंडस्ट्री की तारीफ की कि वो नए टैलेंट को सपोर्ट कर रही है। उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि प्रोड्यूसर्स नए डायरेक्टर्स को मौका दे रहे हैं और अपना पैसा लगा रहे हैं। क्योंकि अगर स्क्रिप्ट अच्छी हो और फिल्म अच्छी बने तो लोग देखने को तैयार हैं। अब दुनिया खुल गई है, सबटाइटल्स के साथ फिल्में देखी जा सकती हैं। भाषा की दीवार टूट गई है और मुझे लगता है मराठी सिनेमा को इससे फायदा मिला है।'

End of Feed