ब्रह्मास्त्र 2 में बेहद धमाकेदार होगा शाहरुख खान का किरदार, क्या नए रूप में दिखेगा वानर अस्त्र?

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 21, 2022, 10:37 PM IST

Special Changes To Be Made In Shah Rukh Khan's Role In Brahmastra 2: फिल्म ब्रह्मास्त्र के पहले पार्ट की सफलता के बाद अब मेकर्स दूसरे पार्ट की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि दूसरे पार्ट में मेकर्स शाहरुख खान के किरदार में कई बदलाव करने वाले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रह्मास्त्र में दर्शकों को बहुत पसंद आया शाहरुख खान का किरदार।
  • ब्रह्मास्त्र फिल्म का ऑफर मिलते ही शाहरुख ने कर दी थी हां।
  • फिल्म के दूसरे पार्ट में शाहरुख के किरदार में किए जाएंगे खास बदलाव

Special Changes To Be Made In Shah Rukh Khan's Role In Brahmastra 2: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान जो भी किरदार निभाते हैं। उसका सुपरहिट होना तय रहता है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर ब्रह्मास्त्र में किंग खान का वानर अस्त्र के रूप में कैमियो इस बात की गवाही देता है। फैन्स के लिए फिल्म में उनका ये प्रदर्शन एक बहुत ही लुभावने सरप्राइज जैसा था। 9 सितंबर को रिलीज हुई अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ब्रह्मास्त्र ने अपनी अनोखी कहानी और प्रदर्शन के बल पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म में बेहतरीन स्टोरी लाइन के साथ अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय जैसे कई फेमस सितारों ने भी काम किया है।

Shah Rukh Khan In Brahmastra

Special Changes To Be Made In Shah Rukh Khan's Character In Brahmastra 2

शाहरुख ने फिल्म में मोहन भार्गव नाम के एक वैज्ञानिक का किरदार निभाया था, जो दिल्ली में रहते थे। मोहन ब्रहमंश का सदस्य होते हैं तथा उनमें वानर अस्त्र की शक्तियां होती हैं। हाल ही में रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वे बताते हैं कि जब एसआरके को ये रोल ऑफर किया गया था, तो इसको लेकर उनकी प्रतिक्रिया कैसी थी।

End of Feed