Pathaan Controversy: शाहरुख खान की फिल्म पठान के बायकॉट पर भड़के मनोज देसाई, बोले- ये सब पॉलिटिकल गेम है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 15, 2023, 04:22 PM IST

Manoj Desai Boycott Pathaan Trend: शाहरुख खान की फिल्म पठान सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लगातार बैन करने की मांग हो रही हैं। पठान के बैन पर film exhibitor मनोज देसाई ने अपनी बात रखी है। उन्होंने बायकॉट ट्रेंड को पॉलिटिकल गेम बताया है।

Manoj Desai Boycott Pathaan Trend: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म अपकमिंग फिल्म पठान (Pathaan) सुर्खियों में छाई हुई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले भी कई फिल्मों को बायकॉट करने की मांग हुई है। इस लिस्ट में आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा भी शामिल है। फिल्म एक्सबिटर मनोज देसाई ने अपने इंटरव्यू में बायकॉट के मुद्दे पर खुलकर बात की।

pathaan (3)

manoj desai on pathaan (credit pic: social media)

मनोज देसाई ने कहा कि ये बायकॉट ट्रेंड सोशल मीडिया पर एक पॉलीटिकल गेम है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो ऑडियंस को फिल्म देखने के लिए आना चाहिए। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड फिल्में एक बार फिर शानदार कमबैक करेंगी। जल्द कुछ शानदार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है।

End of Feed