Fighter Movie Twitter Review: जबरदस्त एक्शन देख फटी रह गई दर्शकों की आंखें, दीपिका-ऋतिक के रोमांस ने लगाई आग

Fighter Twitter Review- Hrithik Roshan, Deepika Padukone, Anil Kapoor, Fighter Movie Public Review and reaction: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर आज 25 जनवरी को रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्म को लेकर जनता अपने रिव्यू दे रही है, जो काफी देखने लायक है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए रिव्यु।

Fighter Movie Twitter Review: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'फाइटर' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्म का क्रेज फैंस और दर्शकों के बीस बढ़चढ़ कर देखने को मिल रहा है। इसी के साथ फैंस ने फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया था, जो अब खत्म हो गया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन नजर आ रहे हैं अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री के साथ। ऐसे में फिल्म देखने के बाद दर्शक अपने रिव्यु सोशल मीडिया पर दे रहे हैं, जो काफी मजेदार हैं। फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिलते हुए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए ट्विटर रिव्यू।

Fighter Movie Twitter Review

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म फाइटर वायुसेना के फाइटर पायलट्स की कहानी है। जो पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के एक ठिकाने को खत्म करने के मिशन पर हैं। ऐसे में आज फिल्म का पहला शो के देखने के बाद जनता अपने रिव्यू सोशल मीडिया पर दे रही है। वहीं एक यूजर ने फिल्म के लिए लिखा है कि ऋतिक की आज तक की बेस्ट मूवी, एक अत्यंत सुंदर, आश्चर्यजनक ढंग से निर्देशित और उत्कृष्ट ढंग से प्रदर्शित उत्कृष्ट कृति। वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि बस वाह! सेकेंड हाफ़ बहुत बढ़िया है,एक महान दूरदर्शी निर्देशक ने पठान और वॉर के बाद फाइटर के साथ अपनी हैट्रिक बनाई।

End of Feed