LIVE

Fighter Movie Review Live Updates: इमोशन्स, ड्रामा और देशभक्ति का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है ऋतिक-दीपिका की फिल्म, लोगों ने बताया 'ब्लॉकबस्टर'

Fighter Movie Review Live Updates: इमोशन्स, ड्रामा और देशभक्ति का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है ऋतिक-दीपिका की फिल्म, लोगों ने बताया 'ब्लॉकबस्टर'
Fighter Movie Review, Hrithik Roshan , Deepika Padukon, Anil Kapoor Live Updates: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की नई फिल्म 'फाइटर' 25 जनवरी यानी आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं। इस फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही सिनेमाघरों में धांसू एडवांस बुकिंग दर्ज कराई थी। यह पहली भारत की एरियल एक्शन मूवी है, जिसमें ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फ्रेश जोड़ी भी पहली बार ही ऑनस्क्रीन दिखाई दे रही है। फिल्म को लेकर लोगों की तरफ से शानदार रिव्यू आ रहे हैं और हरकोई 'फाइटर' की तारीफ कर रहा है। आइए देखें फिल्म को लेकर लोगों ने किस तरह के रिएक्शन दिए हैं और इसमें ऑडियंस को क्या खास लगा है?
Jan 25, 2024 | 10:26 AM IST

Fighter Screening: बॉलीवुड सितारों के लिए आयोजित हुई फाइटर की स्पेशल स्क्रीनिंग

कल मुंबई में फाइटर फिल्म के मेकर्स ने बॉलीवुड स्टार्स के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया था।
Jan 25, 2024 | 09:49 AM IST

Fighter Twitter Review: फिल्म देख दर्शकों ने बजाई सीटियां

फाइटर देखने के बाद दर्शकों ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर का टैग दिया है।
Jan 25, 2024 | 09:26 AM IST

Fighter Movie Release: फाइटर फिल्म को इन देशों में किया बैन

सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर को दुबई छोड़कर सभी गल्फ यानी खाड़ी देशों में बैन कर दिया है।
Jan 25, 2024 | 09:19 AM IST

Fighter Movie Fans Reaction: दर्शकों को मिला एंटरटेनमेंट-एक्शन का डबल डोज

फाइटर फिल्म देखते हुए दशकों को काफी ज्यादा मजा आ रहा है, दीपिका-ऋतिक ने मानो दिल जीत लिया है।
Jan 25, 2024 | 09:03 AM IST

Fighter Movie Review: 'फाइटर' की एडवांस बुकिंग भी रही है शानदार

2023 में 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन करने के बाद मेकर्स को उम्मीद है की सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में सफल रहेगी। फिल्म ने रिलीज से पहले ही शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई थी।
Jan 25, 2024 | 08:48 AM IST

परफेक्ट है 'फाइटर' की स्टारकास्ट

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म 'फाइटर' में अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय लीड रोल में हैं। फिल्म की स्टारकास्ट को ऑडियंस की ओर से परफेक्ट बताया जा रहा है। डायरेक्टर ने सभी एक्टर्स के स्क्रीन स्पेस का खास ध्यान रखा है।
Jan 25, 2024 | 08:46 AM IST

आतंकवाद को खत्म करने का मिशन

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' में आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का मिशन दिखाया गया है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन शो स्टॉपर साबित हुए हैं। दीपिका पादुकोण शीर्ष पायदान पर हैं, जो मांग वाले हिस्से को बखूबी निभा रही हैं।
Jan 25, 2024 | 08:41 AM IST

ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री देख कायल हुए फैन्स

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की बोल्ड और बेहतरीन केमिस्ट्री फिल्म 'फाइटर' में देखने को मिल रही है। दोनों की जोड़ी को देख फैन्स भी कायल हो गए हैं। हरकोई सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' के लिए लीड एक्टर्स की पसंद की तारीफ कर रहा है।
Jan 25, 2024 | 08:53 AM IST

भारत की पहली एरियल एक्शन मूवी है 'फाइटर'

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'फाइटर' भारत की पहली एरियल एक्शन मूवी है, जिसमें ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को पहली बार ऑनस्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जा रहा है। फिल्म को शानदार बताया है और लोगों को भी यह पसंद आ रही है।