Fighter Box office Collection Day 1: शाहरुख की 'पठान' के सामने घुटने टेक देगी ऋतिक की 'फाइटर', पहले दिन होगी इतनी कमाई

Fighter Box office Collection Day 1,Hrithik Roshan: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की साथ में पहली फिल्म 'फाइटर' की एडवांस बुकिंग को देखने के बाद इसके पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 28 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करेगी।

Fighter Box office Collection Day 1: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर एरियल एक्शन ड्रामा 'फाइटर' (Fighter) 25 जनवरी के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। मेकर्स ने लंबे वीकेंड का फायदा उठाने के लिए इसे गणतंत्र दिवस 2024 से एक दिन पहले रिलीज की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म विदेशों में लगभग 1 मिलियन डॉलर की कमाई करने में सफल रहेगी। वहीं दूसरी ओर 'फाइटर' के घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करें तो यह शाहरुख खान की 'पठान' को मात देने में विफल रही है। आइए देखें फिल्म पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रहेगी।

Pathaan and Fighter

सामने आ रही ताजा ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'फाइटर' ओपनिंग डे पर केवल 28 से 30 करोड़ रुपये कमाने में ही सफल रहेगी। इतना ही नहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के दिन 'फाइटर' की कमाई 40 करोड़ रुपये से नीचे रहेगी। सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म का निर्देशन किया है। यह भारत की पहली एरियल एक्शन मूवी है। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया था। आने वाले दिनों में लंबी छुट्टी होने के कारण 'फाइटर' की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

End of Feed