61st Femina Miss India World Grand Finale: फेमिना मिस इंडिया के 61वें संस्करण का ग्रैंड फिनाले आज भूवनेश्वर में मौजूद कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में आयोजित हुआ। ग्रैंड फिनाले के लिए केआईआईटी में ही ग्रैंड स्टेज तैयार किया गया, जहां 30 स्टेट्स विनर ने अपनी-अपनी किस्मत आजमाई। फेमिना मिस इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन तो शामिल हुए ही। दूसरी ओर अमाल मलिक, जीनत अमान, टेरेंस लेविस, नेहा धूपिया, ईशान खट्टर, सेलिना जेटली और मधुर भंडारकर जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत कर इस शाम की रौनक बढ़ाई। वहीं अब फेमिना मिस इंडिया 2026 की विजेता का नाम सामने आ चुका है। यह भी पढ़ें: 61st Femina Miss India Grand Finale: टाइम्स ग्रुप के MD विनीत जैन ने की शिरकत, शाम की रौनक बढ़ाने पहुंचीं जीनत अमान
फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India 2026) के 61वें संस्करण में गोवा की साध्वी सैल (Sadhvi Sail) ने जीत दर्ज की। उनके सिर पर फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब सजा। दूसरी ओर महाराष्ट्र की राजनंदिनी पंवार जहां फेमिना मिस इंडिया 2026 की फर्स्ट रनरअप बनीं तो वहीं जम्मू और कश्मीर की श्री अद्वैता फेमिना मिस इंडिया 2026 की सेकंड रनरअप बनीं। इस खिताब को हासिल करने के बाद साध्वी सैल मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में भारत को प्रस्तुत करेंगी। उनकी जीत से फैंस में भी उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें: 'क्राउन बस पहला कदम है', टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने 61वें फेमिना मिस इंडिया से महिलाओं को दिया दिल छू लेने वाला संदेश

साधवी सैल बनीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

फेमिना मिस इंडिया 2026
टॉप 8 में मिली थी इन कंटेस्टेंट्स को जगह
फेमिना मिस इंडिया 2026 की फिनाले में यूं तो 30 स्टेट्स विनर ने स्टेज पर अपनी किस्मत आजमाई। लेकिन याशिका शर्मा, श्रेया ठाकुर, धनुश्री चौहान, परी कूपर, अदवैता, राजनंदिनी पंवार, तरु शीरा और सैल साधवी ने टॉप 8 में जगह बनाई थी।
इन सितारों ने किया था परफॉर्म
