61st Femina Miss India Grand Finale: फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले (61st Femina Miss India Grand Finale) का आगाज कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, भुवनेश्वर में हो गया है। इस भव्य इवेंट में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हो रहे हैं। टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन भी इस कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने इवेंट की शोभा बढ़ाई। इवेंट के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में सितारों का ग्लैमर और इवेंट का भव्य माहौल साफ दिख रहा है। आइए नजर डालते हैं फेमिना मिस इंडिया फिनाले की इन खूबसूरत और स्टाइलिश तस्वीरों पर।
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस नेहा धूपिया फेमिना मिस इंडिया 2026 से फिनाले में पहुंची। इस दौरान वो बला की खूबसूरत लगीं। उनकी फोटोज इंटरनेट पर छा गई है।
टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन भी इस कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने इवेंट की शोभा बढ़ाई। उन्होंने स्माइल करते हुए कैमरे के सामने पोज दिए। उनकी ये फोटोज वायरल हो रही है।
बिग बॉस 19 के विनर अमाल मलिक भी इस इवेंट में पहुंचे। सामने आई फोटोज में वो बेहद हैंडसम लग रहे हैं। उनकी फोटोज पर फीमेल फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे है।
इंडियन डांसर टेरेंस लेविस भी फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे। इस दौरान वो बेहद स्टाइलिश लग रहे थे।
एक्ट्रेस सिमरन ने इस इवेंट में चार चांद लगा दिए। सामने आई फोटोज में सिमरन ब्लैक साड़ी में कहर ढा रही है। उनकी हर अदा पर लोग फिदा हो गए है।
दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान ने भी फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में शिरकत की है। इस दौरान की उनकी फोटोज इंटरनेट पर छा गई हैं।
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल लौरेन गोटलिब फेमिना मिस इंडिया 2026 के फिनाले का हिस्सा बनीं। उन्होंने चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट के साथ पोज दिये, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक रहा।