फातिमा सना शेख ने बयां किया कास्टिंग काउच का दर्द, इंटरव्यू से पहले ऐसी डिमांड करते थे कास्टिंग एजेंट

Fatima Sana Shaikh Share Casting Couch Experince: उन्होंने खुलासा किया कि जब मैं इंडस्ट्री में नई थी और काम की तलाश कर रही थी तो मुझे कास्टिंग काउच को फेस करना पड़ा। उन्होंने बताया कि निर्माता इसके बारे में बहुत खुलकर बात करते थे, आप जानते हैं, यहां आपको लोगों से मिलना होगा।

Fatima Sana Shaikh Share Casting Couch Experince: दंगल गर्ल फातिमा सना शेख( Fatima Sana Shaikh) ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने फिल्मों से आने से पहले अपने अनुभव के बारे में बताया। एक इंटरव्यू के दौरान फातिमा ने बताया कि जब वह फिल्मों के लिए ट्राई कर रही थी तब लोगों ने उन्हें कहा था कि फिल्मों में काम करने लिए लोगों ने यह शर्त रखी थी।

Fatima Sana Shaikh Share Casting Couch Experince

फातिमा सना शेख( Fatima Sana Shaikh) ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में कास्टिंग काउच का एक चौंकाने वाला अनुभव साझा किया। उन्होंने खुलासा किया कि जब मैं इंडस्ट्री में नई थी और काम की तलाश कर रही थी तो मुझे कास्टिंग काउच को फेस करना पड़ा। जब भी कास्टिंग एजेंट मुझे कॉल करता था, वह मुझसे पूछता, तुम सब कुछ करने के लिए तैयार रहोगी, है न? मैंने उससे कहा कि मैं कड़ी मेहनत करूंगी और भूमिका के लिए जो भी जरूरी होगा, वह करूंगी, लेकिन वह यही कहता रहा और मैंने बेवकूफी का नाटक किया क्योंकि मैं देखना चाहती थी कि वह कितना नीचे गिर सकता है।

End of Feed