Farrey Twitter Review: सलमान खान (Salman Khan) की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री फर्रे से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। अलीजेह अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेंडड थी। अलीजह की फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कहानी स्कूल के बच्चों पर हैं जो एग्जाम के दौरान चीटिंग करते हैं। इस फिल्म को जामताड़ा फेम सौमेंद्र पाधी ने डायरेक्ट किया है। आइए जानते हैं दर्शकों को ये फिल्म कैसी लगी।
Farrey (credit pic: instagram)
ट्विटर पर यूजर्स पहले शो के बाद से लगातार रिव्यू शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, लंबे समय बाद एक अच्छी फिल्म देखी। दूसरे यूजर ने लिखा, पहली फिल्म के हिसाब से अलीजेह का काम अच्छा है। तीसरे यूजर ने लिखा, फर्रे में सभी कलाकारों का अच्छा काम। ट्रेंड एनालिस्ट तरण आर्दश ने फिल्म इंगेजिंग बताया है।
सलमान की भांजी ने दर्शकों को किया इंप्रेस
फर्रे थाई फिल्म द बैड जीनियस का हिंदी रीमेक है। फिल्म में अलीजेह नीयत नाम का लड़की रोल प्ले कर रही हैं जो अपने स्कूल की टॉपर है। अलीजेह को दिल्ली के टॉप स्कूल में पढ़ने की स्कॉलरशिप मिलती है। फिल्म में अलीजह के साथ साहिल मेहता ने भी अच्छा काम किया है। फिल्म दर्शकों को एंटरटेनिंग लग रही हैं। अलीजेह अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के घर भी पहुंची थीं। अलीजेह अलवीरा और अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं।
