बॉलीवुड

फेरों के दो दिन बाद Katrina Kaif ने दी Vicky Kaushal को 'शादी भूलने' की धमकी, इस हरकत से बिगड़ी थी बात

Katrina Kaif Threatened Vicky Kaushal To Forget Marriage: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने साल 2020 दिसंबर में शादी रचाई थी। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्त शामिल हुए थे। लेकिन शादी के दो दिन बाद ही कैटरीना ने विक्की कौशल को रिश्ता भूल जाने की धमकी दी थी।

Image

कैटरीना कैफ ने दी थी विक्की कौशल को धमकी

Katrina Kaif Threatened Vicky Kaushal To Forget Marriage: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इंडस्ट्री के चहेते कपल में से एक हैं। दोनों ने दिसंबर, 2020 में राजस्थान में शादी रचाई थी, जिसमें परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। लेकिन शादी के दो दिन बाद ही विक्की कौशल की एक हरकत ने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को इस कदर नाराज कर दिया था कि उन्होंने शादी को भूल जाने की धमकी दी थी।

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने पिंकविला संग इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया। उन्होंने इस सिलसिले में बताया कि शादी के लिए उन्होंने 'जरा हटके जरा बचके' की शूटिंग से छुट्टी ली थी। लेकिन शादी के दो दिन बाद ही मेकर्स उन्हें वापिस सेट पर बुलाने लगे थे। ऐसे में विक्की कौशल ने भी जाने का मन बना लिया, जिससे कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का पारा चढ़ गया था। इस बारे में बात करते हुए विक्की ने कहा, "मैंने फिल्म की आधी शूटिंग मेरी शादी से पहले कर ली थी और इसके बाद शादी के लिए छुट्टी ली। लेकिन दो दिन बाद ही मुझे सेट पर बुलाया जाने लगा।"

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने शादी से जुड़े इस मजेदार किस्से को साझा करते हुए आगे कहा, "इस बात पर मुझे धमकी मिल गई थी कि तुम्हें दो दिन बाद सेट पर ही जाना है तो शादी रहने ही दो। इस बात पर मैंने टीम को ना कहा और मैं सेट पर करीब 5 दिन बाद गया।" विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ संग जिंदगी के अनुभव को साझा करते हुए कहा, "वह बहुत ही अच्छी इंसान हैं। उनके साथ रहना और जिंदगी जीना मजेदार है। मैं उनके साथ बहुत सपर करता हूं, जो कि मैंने पहले कभी नहीं किया था।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article