बॉलीवुड

'नागिन' प्रोड्यूसर राजकुमार कोहली का 93 वर्ष की उम्र में निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

Nagin Producer Rajkumar Kohli Passed Away: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर राजकुमार कोहली का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने अपने करियर में बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें 'नागिन' से लेकर 'जानी दुश्मन' तक शामिल है।

Image

राजकुमार कोहली का हुआ निधन

Nagin Producer Rajkumar Kohli Passed Away: बॉलीवुड के गलियारे से हाल ही में चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, मशहूर प्रोड्यूसर राजकुमार कोहली का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने के कारण राजकुमार कोहली (Rajkumar Kohli) की मौत हुई है। राजकुमार कोहली ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1963 में की थी और बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में भी दीं।

राजकुमार कोहली (Rajkumar Kohli) के परिवार से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि सुबह दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हुआ है। सूत्र ने इस सिलसिले में बताया कि वह सुबह नहाने के लिए गए थे। लेकिन जब वह काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आए तो उनके बेटे अरमान कोहली ने चेक करने की कोशिश की। दरवाजा न खुलने पर अरमान कोहली ने गेट तोड़ा, लेकिन वहां पिता राजकुमार कोहली को मृत पाया।

राजकुमार कोहली ने बॉलीवुड को दीं ये हिट फिल्में

बता दें कि राजकुमार कोहली (Rajkumar Kohli) के खाते में कई हिट फिल्में मौजूद हैं। इसमें 'बदले की आग', 'नौकर बीवी का', 'राज तिलक', 'जानी दुश्मन' और 'पति पत्नी और तवायफ' जैसी मूवीज शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार कोहली का अंतिम संस्कार आज शाम तक होगा। राजकुमार कोहली ने अपने करियर में कई सितारों को भी सुपरस्टार बनने में मदद की है, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा, रीना रॉय और अनिता राज जैसे सितारे शामिल हैं। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article