बॉलीवुड

Animal Box Office Prediction: रणबीर कपूर की एनिमल पहले दिन चटाएगी Tiger 3 को धूल, जानें पहले दिन की कमाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 24, 2023, 11:49 AM IST

Animal Box Office Prediction: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के रिलीज का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म 01 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म पहले दिन टाइगर 3 के रिकॉर्ड को ब्रेक कर सकती है।

Image

Animal Box Office Prediction (credit pic: instagram)

Animal Box Office Prediction: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रणबीर की दमदार एक्टिंग देखकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), अनिल कपूर (Anil Kapoor), बॉबी देओल (Bobby Deol) मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में बॉबी निगेटिव रोल में दिखाई देंगे। फैंस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच में जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म अगले महीने 01 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की कहानी बाप- बेटे के रिश्ते पर केंद्रित है। फिल्म में अनिल ने रणबीर के पिता का रोल निभाया है।

ओपनिंग डे पर एनिमल करेगी बंपर कमाई

ट्रेंड एनालिस्ट के अनुसार, फिल्म ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस की हिट मूवी का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। Sacnilk.Com के अनुसार, फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ की कमाई कर सकती है। हालांकि फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है।

फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने ए सर्टिफिकेट दिया है जो कि 3 घंटे 21 मिनट 22 सेकंड की है। रिपोर्ट्स में दांवा किया जा रहा है कि फिल्म टाइगर 3 का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इन दिनों रश्मिका, रणबीर और ब़ॉबी फिल्म के प्रमोशन में बिजी है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article