Why Farah Khan Joined Youtube: बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती फराह खान की फिल्में और कोरियोग्राफर ने सभी का दिल जीता। फरहा खान ने भले ही अपने करियर कि शुरुआत डांस से की लेकिन अब उन्हे जज और होस्ट के रूप में भी काफी पसंद किया जाता है। फराह खान एक मल्टीटास्किंग इंसान है ये बात अब साबित हो गई है। जैसा की आपको मालूम है फराह खान जो एक समय पर फिल्में बनाती थीं अब यूट्यूब पर एक फेमस व्लॉगर बन चुकी हैं। फरहा खान के चैनल पर 2.42 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। ऐसे में सवाल उठा था कि आखिर फरहा खान ने यूट्यूब दुनिया में कदम क्यूं रखा था? जिसका जवाब अब खुद फराह ने ही दिया।
Image Source: Instagram Farah Khan
काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो 'टू मच' में फराह खान (Farah Khan) और अनन्या पांडे नजर आईं। इस दौरान यूट्यूब जॉइन करने का कारण बताते हुए फरहा ने कहा, 'मेरी फिल्में नहीं आ रही थी तो सोच जब डायरेक्शन नहीं कर रही हूं तो क्यूं नया यूट्यूब चैनल बनाया जाए। मेरे तीन बच्चे हैं जिन्हे अलग-अलग पढ़ाई के लिए यूनिवर्सिटी भेजना है जो बहुत महंगे हैं। इसी कारण मैंने सोच विचार कर चेंज करने का सोचा और यूट्यूब पर व्लॉगिंग करना शुरू किया जो क्लियर कर गया है। मेरा मानना है कि आप कमा करते रहोगे तो आपके बच्चे और पति इज्जत करेंगे आपकी। मैं 80 साल की उम्र तक काम करना चाहती हूं और मुझे अपने काम से बहुत प्यार है।'
बता दें फराह खान अपने कुक दिलीप संग बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के घर में जाकर उनके घर में बनने वाली आइकॉनिक खाने को खाती है। सिर्फ यही फरहा उनके साथ मिलकर कुकिंग भी करती हैं। फराह और उनके कुक दिलीप जोड़ी को जनता से बहुत प्यार मिलता है। लोगों को फराह की इस बात ने दिल जीत कि उन्होंने अपने कुक दिलीप की काफी मदद की। अभी हाल ही में फराह खान ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के गाने गफूर को कोरियोग्राफ किया था जो काफी वायरल हुआ। फराह खान ने, हैपी न्यू ईयर, मैं हूं ना, ओम शांति ओम, तीस मार खान जैसी कई फिल्में डायरेक्ट की हैं।
