'Family Man 3' फेम एक्टर Rohit Basfore का हुआ मर्डर !! एक दिन पहले दोस्तों संग गए थे घूमने

Rohit Basfore found dead: ताजा मिल जानकारी के मुताबिक हिट वेब सीरीज 'फैमिली मैन' सीजन 3 फेम अभिनेता रोहित बसफोर (Rohit Basfore) को मृत पाया गया है। पोस्टमार्टम के मुताबिक अभिनेता के शरीर कई तरह की चोटों के निशान पाए गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित की फैमिली को लग रहा है कि उनके बेटे की हत्या हुई है।

Rohit Basfore found dead: एंटरटेनमेंट की दुनिया से 29 अप्रैल की सुबह बेहद ही दुखद खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि हिट वेब सीरीज 'फैमिली मैन' सीजन 3 के लिए फेमस हुए रोहित बसफोर मृत पाए गए हैं। कहा जा रहा है कि मौत होने से एक दिन पहले रोहित बसफोर अपने दोस्तों के साथ शाम को गरभंगा जंगल में घूमने गए थे। रोहित बसफोर की मौत की खबर ने लोगों को सदमे में डाल दिया है। फैन्स को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि रोहित बसफोर (Rohit Basfore) का निधन हो गया है।

Rohit Basfore

रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार की शाम को असम के गरभंगा जंगल में एक झरने के पास रोहित बसफोर की बॉडी मिली, जिसके बाद अभिनेता के दोस्तों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। रोहित बसफोर की बॉडी मिलने के बाद उन्हें जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया था लेकिन सभी कोशिशों के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ओडिशा बाइट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार रोहित कुछ दिनों पहले ही अपने होमटाउन लौट थे।

End of Feed