Exclusive: Dhamaal 4 हिट होगी या फ्लॉप? एक्सपर्ट्स ने कही ये बात

Dhamaal 4 Box Office: 'वेलकम टू द जंगल' की शानदार कमाई के बाद अब सभी की नजरें 'धमाल 4' पर हैं। क्या यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी? इस बारे में एक्सपर्ट्स ने अपनी राय दी है।

Dhamaal 4 Box Office: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, रवीना टंडन, परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To the Jungle) हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म वेलकम टू द जंगल ने गर्दा उड़ा दिया है। वर्ल्डवाइड इस मूवी ने 170 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म के बाद अब सभी की नजरें अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) पर टिकी हुई है। इस मूवी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने तगड़ा रिस्पॉन्स दिया। ये फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होने वाली है। क्या ये फिल्म वेलकम टू द जंगल की तरह मोटी कमाई कर पाएगी? इस बारे में बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट्स ने अपनी राय दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Dhamaal 4 : अजय देवगन की मूवी में करने होंगे ये बदलाव, सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी)

dhamaal 4 hit or flop

धमाल 4 हिट होगी या फ्लॉप? (pic credit-dhamaal 4/chatgpt)

तरण आदर्श ने कही ये बात

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एक्सपर्ट ने धमाल 4 को लेकर बात की है। उन्होंने जूम से खास बातचीत में कहा, 'अगर एक फिल्म अच्छा बिजनेस करती है तो उसका पॉजिटिव माहौल अगली फिल्म को भी फायदा पहुंचाता है। हालांकि आखिर में सब कुछ फिल्म के कंटेंट पर निर्भर करता है।' तरण आदर्श ने कहा कि उन्होंने अभी 'धमाल 4' नहीं देखी है, लेकिन 'वेलकम टू द जंगल' की तरह यह भी एक ऐसी फिल्म है, जिसे सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए देखा जाएगा। इसमें ज्यादा लॉजिक ढूंढने की जरूरत नहीं होगी। अगर फिल्म दर्शकों को हंसाने में सफल रही तो इसका फायदा जरूर मिलेगा।

End of Feed