Gurmmeet Singh on Mirzapur The Movie Casting: ‘मिर्जापुर’ की दुनिया जब ओटीटी से निकलकर बड़े पर्दे पर पहुंची तो फैंस को अपने कई पुराने किरदार दोबारा देखने का मौका मिला। कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना जैसे किरदारों की वापसी ने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी। लेकिन एक किरदार ऐसा भी था, जिसे देखकर फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया। ये किरदार था बबलू पंडित का। पहले सीजन में इस रोल को विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने निभाया था, लेकिन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में उनकी जगह जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) नजर आए हैं। अब फिल्म के डायरेक्टर गुरमीत सिंह (Gurmmeet Singh) ने बताया है कि आखिर यह बदलाव क्यों किया गया और नए बबलू के साथ कहानी में क्या बदला।
फिल्म मिर्जापुर द मूवी की कास्टिंग पर डायरेक्टर ने दिया रिएक्शन (Image Source: IMDb)
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:Mirzapur The Movie सीक्वल में ये 2 कैरेक्टर बनेंगे अखंडानंद त्रिपाठी के दुश्मन!! खेला जाएगा खूनी खेल
इस वजह से हुई जितेंद्र कुमार की एंट्री
'मिर्जापुर' सीरीज फ्रेंचाइजी का डायरेक्शन करने वाले गुरमीत सिंह ने Zoom को दिए इंटरव्यू में कहा, 'क्रिएटिव काम की सबसे अच्छी बात यही होती है कि वो हमें कभी एक ही चीज में बांधकर नहीं रखता। उम्मीद होती है कि सब कुछ पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन ऐसा हो नहीं सकता। और इससे किसी को परेशान नहीं होना चाहिए। जब हमने तय किया कि बबलू के किरदार को दोबारा कास्ट करना है, तब हम फिल्म को एक नए तरीके से बनाने की कोशिश कर रहे थे। इसकी वजह से हमारे सामने कई नए रास्ते खुल गए।' उन्होंने आगे कहा, 'सीजन 1 में बबलू का अपना कोई एजेंडा नहीं था और न ही वह अपने फैसले खुद लेता था। फिल्म में हम दिखा पाए कि बबलू के अपने सपने हैं, उसके प्लान हैं और उसकी अपनी सोच है। फिर जितेंद्र के फिल्म से जुड़ने और जिस तरह उन्होंने हमें सहज महसूस कराया, उससे भी काफी मदद मिली। अपने आत्मविश्वास के साथ उन्होंने बबलू को अपने तरीके से निभाया और उसे अपना बबलू बना दिया। हम इससे ज्यादा खुश और उनके शुक्रगुजार नहीं हो सकते। ये बहुत अच्छी तरह सामने आया है और दर्शकों के लिए भी काफी अच्छा काम कर रहा है।'
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:Mirzapur: The Movie: पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर आया Karan Johar का रिएक्शन, बोले- कड़क और मसालेदार...
विक्रांत मैसी ने किया फिल्म का रिव्यू
हाल ही में विक्रांत मैसी एक इवेंट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने 'मिर्जापुर: द मूवी' के बारे में बात की। एक्टर ने दर्शकों से फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखने की अपील की। उन्होंने कहा, 'जाइए और फिल्म देखिए, इसे बहुत अच्छे तरीके से बनाया गया है।' फिल्म मिर्जापुर द मूवी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
