Rajinikanth के स्टारडम के आगे सब फीके? Vidya Balan ने Jailer 2 को लेकर कही दिलचस्प बात - EXCLUSIVE

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 14, 2026, 12:53 PM IST

Vidya Balan on Rajinikanth: विद्या बालन जल्द ही रजनीकांत के साथ फिल्म ‘जेलर 2’ में नजर आएंगी। अब उन्होंने सुपरस्टार के साथ काम करने और फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर दिलचस्प बात कही है।

Vidya Balan on Rajinikanth Jailer 2: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। फिल्म में इस बार कई जाने-माने कलाकार नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) भी इस फिल्म का हिस्सा हैं और रजनीकांत के साथ काम करने को लेकर काफी खुश हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म और अपने को-स्टार को लेकर ऐसी बात कही, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। तो चलिए जानते हैं कि विद्या बालन ने Zoom से बात करते हुए क्या कहा है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा हो रही है।

Vidya Balan on Rajinikanth Jailer 2

फिल्म जेलर 2 में एक्टर रजनीकांत संग काम करने विद्या बालन ने ये रिएक्शन दिया है। (Image Source: Jailer 2 Movie)

‘जेलर’ यूनिवर्स में शामिल होने पर विद्या बालन

Zoom के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में विद्या बालन ने कहा, 'मुझे पता था कि ‘जेलर’ (Jailer) रजनीकांत की फिल्म है, क्योंकि मैंने ये फिल्म देखी थी और मुझे ये बहुत पसंद आई थी। रजनीकांत की फिल्म तो रजनीकांत की फिल्म ही होती है। मैं सोच रही थी कि वे मेरे पास किस तरह का रोल लेकर आएंगे। मैं बहुत खुश हूं। कांता का किरदार बहुत दिलचस्प है और नेल्सन ने इस रोल के लिए मेरे बारे में सोचा। रजनी सर के साथ स्क्रीन शेयर करना, ये कितने सम्मान की बात है।'

End of Feed