Exclusive: तिरंगा के सीक्वल को लेकर एक्साइटेड थे Nana Patekar, प्रोड्यूसर श्रेयांस ने बताया क्या था प्लान?

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी आखिरी बातचीत से जुड़ी खास बात सामने आई है। एक्टर‘तिरंगा’ के सीक्वल को लेकर बेहद उत्साहित थे और कहानी पर चर्चा कर रहे थे।

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन के बाद उनकी आखिरी बातचीत से जुड़ी एक ऐसी बात सामने आई है, जो उनके चाहने वालों को भावुक कर देगी। दिग्गज अभिनेता ‘तिरंगा’ (Tirangaa) के सीक्वल को लेकर काफी उत्साहित थे और फिल्म की कहानी पर भी चर्चा कर रहे थे। एनएच स्टूडियोज के निर्माता श्रेयांस हिरावत ने बताया कि नाना इस फिल्म को आगे बढ़ाने के लिए तैयार थे और उनके पास कहानी को लेकर कई विचार भी थे। नाना ने श्रेयांस से मुंबई लौटने के बाद मिलने के लिए भी कहा था, लेकिन यह मुलाकात कभी नहीं हो सकी। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ranabaali Trailer: गांव को बचाने अंग्रेजों से भिड़े विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना ने दिया साथ)

nana patekar

तिरंगा के सीक्वल को लेकर हुई थी बात (pic credit-IMDb)

तिरंगा के सीक्वल को लेकर हुई थी बात

श्रेयांस ने जूम टीवी से बातचीत में बताया कि नाना के निधन की खबर उन्हें सुबह करीब 7:45 बजे संदेश के जरिए मिली। कनाडा के एक पत्रकार से आई खबर देखकर वह पूरी तरह हैरान रह गए। पहले उन्हें इस खबर पर यकीन नहीं हुआ और उन्होंने तुरंत मल्हार को फोन किया। फोन पर बात नहीं हो सकी, लेकिन कुछ देर बाद मिले संदेश ने उस खबर की पुष्टि कर दी, जिसे वह सच नहीं मानना चाहते थे। नाना के साथ हुई आखिरी बातचीत श्रेयांस के जेहन में लगातार चलती रही। उन्हें सबसे ज्यादा अफसोस इस बात का था कि वह नाना से दोबारा मिलने का मौका नहीं पा सके। उन्हें लगा था कि नवरात्रि के दौरान मुंबई लौटने के बाद वह आराम से नाना से मुलाकात करेंगे, लेकिन जिंदगी ने उन्हें यह मौका नहीं दिया।

End of Feed