Ahan-Tania Break Up details: बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) ने फिल्म तड़प से बॉलीवुड में कदम रखा था। अहान शेट्टी के गुडलुक्स देखकर लड़कियों ने उनकी काफी तारीफ की थी और उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बनाया था। अहान शेट्टी ने डेब्यू के साथ ही लड़कियों को साफ कर दिया था कि वो तानिया श्रॉफ (Tania Shroff) नाम की लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं। अहान और तानिया बचपन के दोस्त हैं, जिनकी दोस्ती वक्त के साथ प्यार में तब्दील हो गई। अहान और तानिया की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई थी लेकिन ऐसा लग रहा है कि इनकी जोड़ी को किसी की नजर लग गई है।
Ahan Shetty and Long-Term Girlfriend Tania Shroff Allegedly Part Ways (Credit: Instagram)
बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि तानिया श्रॉफ और अहान शेट्टी का ब्रेकअप हो गया है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि ये दोनों 45 दिन पहले अलग हो चुके हैं और इन दिनों एक-दूसरे को भुलाने की कोशिश कर रहे हैं। अहान-तानिया के ब्रेकअप की खबर से इनके फैंस काफी निराश हुए थे।
टाइम्स नाउ के हाथ लगी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, तानिया श्रॉफ और अहान शेट्टी का ब्रेकअप 45 दिन पहले नहीं बल्कि लगभग 6 महीने पहले ही हो गया था। इन दोनों के करीबी लोगों को ही इस बात की जानकारी थी। सूत्र ने टाइम्स नाउ को एक्सक्लूसिव जानकारी दी है, 'अहान और तानिया के रास्ते जून-जुलाई में ही अलग हो गए थे। इन दोनों के करीबी लोगों को इस बात की जानकारी थी क्योंकि इन्होंने सबको बता दिया था कि ये रिश्ता चलाना नहीं चाहते हैं। तानिया-अहान के लिए ये फैसला लेना काफी मुश्किल था लेकिन दोनों ने एक-दूसरे की खुशी के लिए ये फैसला लिया। तानिया-अहान ने अपने परिवारवालों को ब्रेकअप के बारे में जानकारी दे दी थी।'
