Richa Chadha on Hanuman Ansh: बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर ऋचा चड्ढा हमेशा से ही ऐसे फिल्में के सपोर्ट में रही हैं, जो बड़े बजट और ग्लैमर के लिए नहीं बल्कि अपनी कहानी के लिए जानी-जाती हैं। बतौर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी अब तक अपने करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। अब रिचा अपने प्रोडक्शन हाउस पुशिंग बटन्स स्टूडियोज के जरिए भी नए और अच्छे कंटेंट को दर्शकों तक पहुंचा रही हैं। हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू में ऋचा चड्ढा से पूछा गया कि क्या 2026 छोटे बजट और कंटेंट आधारित फिल्मों के लिए एक महत्वपूर्ण साल साबित हो रहा है। एक्ट्रेस का मानना है कि 2026 को अभी कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा का बड़ा साल कहना जल्दबाजी होगी। इस दौरान एक्ट्रेस ने 'हनुमान अंश' की सफलता पर भी बात की। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'लव एंड वॉर' के बाद 'Inshallah' पर साथ में काम करेंगे Alia Bhatt और Sanjay Leela Bhansali, फैन्स हुए एक्साइटेड)
'हनुमान अंश' की सफलता पर ऋचा चड्ढा ने दिया बयान (Pic Credit: Instagram)
ऋचा चड्ढा ने कहा कि'हनुमान अंश' की सफलता एकदम अलग मामला है। उनके मुताबिक सिर्फ एक फिल्म की सफलता के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा का दौर आ गया है। ऋचा चड्ढा ने आगे कहा कि पौराणिक और धार्मिक कहानियों को दर्शकों का समर्थन मिलना स्वाभाविक है क्योंकि इस तरह का कंटेंट पहले से ही लोगों के बीच लोकप्रिय रहा है। रिचा चड्ढा का मानना है कि भारतीय सिनेमा में वास्तविक बदलाव तभी आएगा जब अच्छी कहानियों और लेखकों को पर्याप्त महत्व और पैसा मिलेगा।
ऋचा चड्ढा ने कहा कि अच्छी स्क्रिप्ट और राइटर की फीस बढ़ाने की जरुरत है ताकि अच्छी फिल्मों को और मजबूती मिल सके। 'हनुमान अंश' ने कम बजट में शानदार कमाई करके सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 423 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Akshay Kumar संग साजिद खान की नेक्स्ट में हुई इन 3 एक्टर्स की एंट्री, मचेगा ट्रिपल धमाल)
फिल्म ने थिएटर्स में दो महीने पूरे करने के बाद भी अपनी पकड़ बनाए रखी है। इसी वजह से इसे छोटे बजट की बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, रिचा चड्ढा के मुताबिक, केवल इस एक फिल्म की सफलता को पूरे कंटेंट सिनेमा के लिए ट्रेंड मानना अभी सही नहीं होगा।
इन दिनों ऋचा चड्ढा और उनके पति-एक्टर अली फजल अपने प्रोडक्शन हाउस Pushing Buttons Studios के जरिए लगातार नए टैलेंट और अलग तरह की कहानियों को सपोर्ट कर रहा है। इस बैनर की पहली फीचर फिल्म गर्ल्स विल बी गर्ल्स थी, जो शुचि तलाती ने डायरेक्ट किया था। इस मूवी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
रिचा चड्ढा का नया प्रोजेक्ट Musafiri भी उनके इसी विजन का हिस्सा है। यह सीरीज उनके और अली फजल के प्रोडक्शन बैनर के तहत तैयार की गई है और इसे नए YouTube चैनल Phull Stop पर देखा जा सकता है।
