Exclusive: अक्षय-शिल्पा संग कैसा है रवीना टंडन का रिश्ता, एक्ट्रेस ने बात करते हुए कहा, 'हम सब अब एक-दूसरे को...'

Raveena on Bond With Akshay-Shilpa: रवीना टंडन 90 के दशक से लेकर अभी तक बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। हाल ही में जूम से बात करते हुए रवीना टंडन ने अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी संग अपनी बॉन्डिंग के बारे में खुलकर बात की है।

Raveena on Bond With Akshay-Shilpa: 90 के दशक में अक्षय कुमार और रवीना टंडन बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित कपल थे। दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने गुपचुप सगाई भी कर ली थी लेकिन एक दिन ऐसा आया, जब दोनों का ब्रेकअप हो गया। कहा जा रहा है कि रवीना टंडन और अक्षय कुमार के अलग होने का कारण शिल्पा शेट्टी थीं। अक्षय कुमार का नाम शिल्पा शेट्टी के साथ जुड़ने लगा था। इसी कारण अक्षय-रवीना के रिश्ते में खटास आ गई थी। इन तीनों एक्टर्स के बीच का लव ट्रायंगल आज भी चर्चा में रहता है। हाल ही में जूम से बात करते हुए रवीना टंडन ने अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी संग अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की है।

Raveena on Bond With Akshay-Shilpa

Pic Credit: Instagram

शिल्पा शेट्टी संग बॉन्डिंग पर बोलीं रवीना टंडन

जूम से बात करते हुए रवीना टंडन ने शिल्पा शेट्टी संग उनके रिश्ते पर पूछे जाने पर कहा, 'कोई इशू नहीं था, मैं उस सीन में नहीं थी। हम आज भी कई बातों पर हंसते हैं। शिल्पा और मैं अब दोस्त बन गए हैं। हम सब उस समय जवान थे। हम एक ही इंडस्ट्री में हैं, कौन इन सब चीजों से नहीं गुजरा, कौन लिंक-अप, ब्रेकअप, रिलेशनशिप से नहीं गुजरा?' (इसे भी पढ़ें: 'O Romeo' ने झुका दिया शाहिद कपूर का सर, नहीं बन पाई नंबर 1 वीकेंड ओपनर)

End of Feed