Exclusive: रजत कपूर संग काम करने पर Ranvir Shorey ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'वो हमेशा अपनी लिमिट से आगे...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 13, 2026, 08:55 PM IST

Ranvir Shorey on Working With Rajat Kapoor: रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) ने अपनी फिल्म एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा (Everybody Loves Sohrab Handa) और राजत कपूर (Rajat Kapoor) के बारे में खुलकर बात की है।

Ranvir Shorey on Working With Rajat Kapoor: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) इन दिनों अपनी फिल्म एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा (Everybody Loves Sohrab Handa) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर शौरी की इस सीरीज को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच रणवीर शौरी ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इंटरव्यू के दौरान एक्टर राजत कपूर (Rajat Kapoor) संग दोबारा काम करने पर अपना रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं रणवीर शौरी ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या खुलासे किए है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें: "Kick*** स्पाई थ्रिलर..." धुरंधर देखकर उछल पड़े रणवीर शौरी, जमकर की तारीफ)

Ranvir Shorey on Working With Rajat Kapoor

रणवीर शौरी ने रजत कपूर संग काम करने पर दिया रिएक्शन (Image Source: IMDb)

रणवीर शौरी ने कही ये बात

एक्टर रणवीर शौरी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह Zoom को दिया एक इंटरव्यू है। Zoom से बातचीत के दौरान रणवीर शौरी से 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' में एक सीन के बारे में पूछा गया जो उन्हें कहा कि 'देखिए, राजत के साथ हर बार ऐसा होता है। यही एक वजह है कि मैं उनके साथ काम करना पसंद करता हूं। दोस्त होने के अलावा, हर फिल्म में कम से कम एक ऐसा पल आता है जहां राजत मुझे मेरी लिमिट तक धकेल देते हैं।' रणवीर सिंह ने आगे कहा कि 'मुझे लगता है कि हर फिल्म में, जिनमें मैंने उनके साथ काम किया है और मैंने उनके साथ काफी फिल्में की हैं, हर फिल्म में मैं आपको कम से कम एक ऐसी याद बता सकता हूं जहां मुझे लगा कि मुझे और बेहतर करना चाहिए। ये अच्छा एहसास नहीं है, लेकिन ये भी अच्छी बात है।' (ये भी पढ़ें:EXCLUSIVE: बॉक्स ऑफिस के नंबर ही फिल्म की क्वालिटी बताते हैं? रणवीर शौरी ने कहा- 'बिल्कुल नहीं लेकिन...')

रणवीर शौरी ने 'धुरंधर 2' की सफलता पर दिया रिएक्शन

रणवीर शौरी ने ये भी बताया कि क्या 'धुरंधर 2' की सफलता डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को नई फिल्में बनाने के तरीके को बदल सकती है। रणवीर शौरी ने कहा कि 'ये बिजनेस इसी तरह चलता है। ये बिजनेस सफलता को दोहराने पर काम करता है। यही इस बिजनेस की कमी है। यही समस्या है वे सोचते हैं कि अगर कोई चीज सफल हो गई, तो उसे बार-बार बनाते रहो और तुम सफल होते रहोगे।'

End of Feed