Exclusive Nikita Gandhi Shares Thought On Women's Day: आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। आमतौर पर लोग इस दिन को महिलाओं की सराहना करते हुए और उन्हें तोहफे देते हुए मनाते हैं। 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' पर बॉलीवुड की चर्चित सिंगर निकिता गांधी (Nikita Gandhi) ने भी अपने विचार साझा किये हैं। वह टाइम्स नाउ की 'आई कैन बाय माईसेल्फ फ्लावर्स, बट...' का हिस्सा बनीं और उन्होंने महिला दिवस के बारे में काफी बातें कीं।
Nikita Gandhi (credit pic: Instagram)
यह भी पढ़ें: Women's Day: मेकर्स को जेब में रखकर चलती हैं ये हसीनाएं, एक इशारे पर लगती है फिल्म की लाइन
निकिता गांधी (Nikita Gandhi)ने टाइम्स नाउ से जुड़ते हुए समाज में महिलाओं के योगदान और 'महिला दिवस' की खास चीजों पर बातचीत की। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "महिला दिवस जैसे दिन एक ऐसी धारणा हैं जो लोगों को लोगों का जश्न मनाने की चीजें याद दिलाते हैं। हमें असल में तारीफों का एक दिन नहीं चाहिए। मुझे लगता है कि महिला दिवस हर किसी को याद दिलाने का काम करता है और केवल पुरुष ही नहीं बल्कि दूसरे जेंडर को भी कि हमें हर मौके पर एक-दूजे का समर्थन करना चाहिए। एक छोटी सा लाड़-दुलार अभी और फिर आगे कभी किसी को नुकसान न पहुंचाना।"
बता दें कि निकिता गांधी (Nikita Gandhi)ने अपने करियर में बॉलीवुड को कई हिट गाने दिये हैं। उन्होंने 'राब्ता' गाना गाया था, जिसमें उनकी आवाज तारीफ के लायक रही थी। इसके अलावा वह 'केदारनाथ' का 'काफिराना...' भी गा चुकी हैं जो लोगों के बीच खूब हिट हुआ था। निकिता गांधी ने बॉलीवुड के चर्चित सिंगर अरिजीत सिंह के साथ 'जग्गा जासूस' फिल्म का 'उल्लू का पट्ठा' भी गाया था। वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस से जुड़ी रहती हैं।
