Muzammil Ibrahim on Awarapan 2: मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में किसी नए एक्टर के लिए शुरुआत के दिनों में एक बड़ा मौका मिलना बहुत मायने रखता है। खासकर तब, जब किसी फिल्म की टीम उस एक्टर को आगे भी अपने साथ जोड़कर रखना चाहती हो। एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम (Muzammil Ibrahim) ने अब अपने करियर के शुरुआती दौर से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा शेयर किया है, जिसने एक बार फिर 2000 के दशक के बॉलीवुड की याद दिला दी है। Zoom को दिए इंटरव्यू के दौरान वो ‘आवारापन’ (Awarapan) को लेकर बोलते नजर आए। तो चलिए जानते हैं कि मुजम्मिल इब्राहिम ने ऐसा क्या बोला कि जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
मुजम्मिल इब्राहिम ने किया ये खुलासा (Image Source: IMDb/ Pinterest)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Disha Salian केस में फिर Sushant Singh Rajput का जिक्र, श्वेता सिंह कीर्ति ने सचिन वाजे से की बड़ी अपील
मुजम्मिल इब्राहिम ने कही ये बात
एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह मुजम्मिल इब्राहिम का अभी हाल ही में Zoom को दिया इंटरव्यू है। Zoom से बातचीत में मुजम्मिल इब्राहिम ने बताया कि वह अभी भी विशाल फिल्म्स (Vishesh Films) की ओर से अगली फिल्म के लिए फोन आने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'आवारापन के बाद मेरा तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट था और मुझे नहीं पता कि अब आगे क्या होने वाला है। मुकेश भट्ट मेरे साथ हमेशा बहुत अच्छे रहे हैं और विशाल फिल्म्स ने भी मेरे साथ अच्छा व्यवहार किया है। अगर उन्हें कभी लगता है कि मुझे दोबारा बुलाना है, तो मैं जरूर काम करूंगा। धोखा में मेरा अच्छा रोल था और आज भी लोगों को वो पसंद है।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:'Haiwaan' X Reviews: अक्षय-सैफ की एक्टिंग ने किया इम्प्रेस, फैन्स बोले- 'शानदार फिल्म...'
आवारापन 2 पर कही ये बात?
जब मुजम्मिल इब्राहिम से पूछा गया कि क्या उन्होंने इमरान हाशमी की हालिया फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) देखी है, तो उन्होंने कहा कि वो अभी तक फिल्म नहीं देख पाए हैं। हालांकि, वो विशाल फिल्म्स के लिए खुश हैं, क्योंकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। मुजम्मिल इब्राहिम के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
