Baatein Dil Se: 'भारत तेरे टुकड़े होंगे वाले लोग...' CJP पर जमकर बरसे Manoj Muntashir

Baatein Dil Se: मनोज मुंतशिर ने 'बातें दिल से' पॉडकास्ट में CJP प्रदर्शन, NEET पेपर लीक विवाद और छात्रों के आंदोलन पर खुलकर अपनी राय रखी। उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Baatein Dil Se Podcast: दिल्ली में चल रहे CJP के प्रदर्शन को लेकर देशभर में बहस तेज हो गई है। इस मुद्दे पर राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे भी खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। कोई छात्रों के समर्थन में नजर आ रहा है, तो कोई प्रदर्शन के तरीके पर सवाल उठा रहा है। इसी बीच मशहूर गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के चर्चित पॉडकास्ट 'बातें दिल से' (Baatein Dil Se) में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने NEET पेपर लीक विवाद, छात्रों के आंदोलन और जंतर-मंतर पर चल रहे CJP प्रदर्शन को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। उनका बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-मैं कांग्रेस और भाजपा का सपोर्टर नहीं...' CJP प्रोटेस्ट पर खुलकर बोले Elvish Yadav)

baatein dil se Manoj Muntashir

CJP प्रोटेस्ट पर मनोज मुंतशिर ने तोड़ी चुप्पी (pic credit-baatein dil se podcast/chatgpt)

CJP प्रोटेस्ट पर मनोज मुंतशिर ने तोड़ी चुप्पी

मनोज मुंतशिर ने टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के चर्चित पॉडकास्ट 'बातें दिल से' में कहा, 'मैं कभी जंतर-मंतर नहीं जाऊंगा। इसकी वजह यह है कि इस समय जो लोग वहां इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं, उनके साथ खड़े होकर मुझे अच्छा नहीं लगेगा। इस देश के युवाओं को CJP से बेहतर नेतृत्व मिलना चाहिए। कोई भी यह नहीं कह सकता कि पेपर लीक होना अच्छी बात है। यह गलत हुआ है और इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। अगर इस पूरे विवाद की वजह से एक भी छात्र की जान गई है, तो पूरे सिस्टम को इसका जवाब देना होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन में कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन पर पहले भारत विरोधी नारे लगाने या कश्मीर को भारत का हिस्सा न मानने जैसे आरोप लगे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने भगवान राम के बारे में आपत्तिजनक बातें कही थीं।

End of Feed