Exclusive: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में Kangana Ranaut हुई थीं भावुक, कहा 'वो अद्भुत एहसास था'...

Kangana Ranaut on Ram Lalla Pran Pratishtha: कल कंगना रनौत ने टाइम्स नाउ समिट 2024 में हिस्सा लिया, ऐसे में उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बातें की। उन्होंने बताया की राम की मूर्ति देखने के बाद उन्हे क्या एहसास हुआ बॉडी में।

Kangana Ranaut on Ram Lalla Pran Pratishtha: बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फेमस और बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनके द्वारा बॉलीवुड को लेकर दिए गए ब्यान चर्चा का विषय बने रहते हैं। सिर्फ यही नहीं अब एक्ट्रेस बॉलीवुड के बाद राजनीति में भी कदम रख चुकी हैं, वह अब हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। अब कल कंगना रनौत टाइम्स नाउ समिट 2024 में नजर आईं, उन्होंने बताया की रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में उन्हे कैसा महसूस हुआ।

Kangana Ranaut on Ram Lalla Pran Pratishtha

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में बात करते हुए बताया की इस खड़ी का इंतजार सभी को काफी समय से था। ऐसे में जब राम की मूर्ति दिखाई गई तो उनकी बहन रंगोली रोने लगी थी। ताकि वह रो नहीं पाएं इसलिए वह जोर-जोर से नारे लगाने लगी। उन्होंने ये भी बताया की वहां का माहोल कुछ और तरीके का था वहां सभी लोग रोने लगे, कई तो एक्ट्रेस के सामने बेहोश भी हुए। साथ ही एक्ट्रेस आगे कहती हैं यह कई सदियों का सबसे भावुक क्षण था जब हमने रामलला का स्वागत किया। मैं अपनी रीढ़ में बढ़ती ऊर्जा को महसूस कर सकती थी।

End of Feed