Exculsive: ट्रोल होने के बाद इस जापानी कान्सेप्ट को जीवन में फॉलो करते हैं बाबिल खान, मां हिम्मत बनकर खड़ी रहती है साथ

Exculsive Babil Khan: बाबिल खान जो अक्सर ट्रोल होते रहते हैं वह इस ट्रोलिंग का कैसे सामना करते हैं अपनी लेटेस्ट टॉक में बाबिल खान ने बताया कि अब मुझे पता चल गया है कि लोग मुझे ट्रोल ही करेंगे। जब वह स्टेज पर पापा का अवॉर्ड लेने गए थे तब वह रोने से खुद को रोक नहीं पाए थे।

Exculsive Babil Khan: दिवंगत अभिनेता इरफान खान( Irfaan Khan) के बेटे बाबिल खान( Babil Khan) अक्सर ट्रोलिंग में फंसते नजर आते हैं। कभी रोने पर तो कभी ज्यादा सहानुभूति दिखाने पर उन्हें ओवरएक्टिंग की दुकान कहा जाता है। एक्टर जब अपने पिता का अवॉर्ड लेने स्टेज पर गए थे तब उनकी आँखों से आँसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। ऐसे में लोगों ने उन्हें खूब टारगेट किया। बाबिल ने बताया कि कैसे उनकी मां उनका सहारा बनी थी और मुश्किल घड़ी में उन्हें समझाया था।

Exculsive Babil Khan

जूम के साथ खास बातचीत में बाबिल खान( Babil Khan) ने अपनी ट्रोलिंग होने पर चुप्पी तोड़ी। बाबिल ने बताया कि मैं अपने बाबा का अवॉर्ड लेने स्टेज पर पहुंचा था और मेरे आँसू रुक नहीं रहे थे। मैं रोता जा रहा था, जिसके लिए मुझे काफी ट्रोल किया गया। हालांकि उस समय मेरी मां मेरे साथ खड़ी थी वो मेरी मां थी जिसने मुझे संभाला। ट्रोलिंग का जिक्र करते हुए बाबिल ने कहा कि यह आपको तोड़ देता है। ट्रोलिंग को बर्दाश्त करते हुए बाबिल खान ने अपने जीवन में एक जापनी धारणा को उतारा, जिसमें कहा जाता है कि सोना टूटने के बाद जब बनता है तब वह और भी सुंदर बन जाता है। मुझे लगता है कि जबतक तुम इस दर्द से दूर भागते रहोगे यह तुम्हें उतना ही परेशान करेगा और जब इसे ही तुम अपना दोस्त बना लोगे यह जीवन में आगे बढ़ने में मदद करेगा।

End of Feed