Exclusive: आदिपुरुष के फ्लॉप होने पर बोले Sunny Singh, बताया जब वीएफएक्स के साथ कहानी मेल न खाए तो फिल्म का......

Exclusive Interview Sunny Singh: सनी सिंह ( Sunny Singh) ने बताया कि मैं हारने पर टूटता नहीं हूं, मैं अपनी हर फिल्म पर मेहनत करता हूं। मेरे लिए हर स्क्रिप्ट पहली होती है। आदिपुरुष की विफलता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो बहुत पैसा कमाती हैं फिर भी फ्लॉप हो जाती हैं।

Exclusive Interview Sunny Singh: अभिनेता सनी सिंह जल्द ही फिल्म 'द भूतनी' में नजर आने वाले हैं। एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में ज़ूम के साथ फिल्म को लेकर बातचीत करते नजर आए । सनी सिंह जिन्होंने फिल्म आदिपुरुष में लक्ष्मण का किरदार किया था उनकी फिल्म को काफी ट्रोल किया गया था। अब जाकर सनी सिंह ने आदिपुरुष पर बात की है। एक्टर ने बताया कि प्रभास स्टार फिल्म क्यों फ्लॉप हुई इसका क्या कारण था।

Exclusive Interview Sunny Singh

ज़ूम के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में सनी सिंह ( Sunny Singh) ने आदिपुरुष ( Adipurush) की विफलता पर बात की। एक्टर ने बताया कि सभी कलाकार जानते हैं कि सभी फिल्में सफल नहीं होने वाली हैं। मेरी एक फिल्म सहित कई फिल्में हैं, जिन्होंने बहुत पैसा कमाया लेकिन हिट नहीं हुईं। कम बजट में बनी कुछ फिल्में सुपरहिट हो जाती हैं। हम तय नहीं कर पाते कि क्या काम करने वाला है और क्या नहीं। मुझे हमेशा कुछ समय बाद यह अहसास होता है कि क्या सही और क्या गलत होने वाला है। हर फिल्म पर मेहनत उतनी ही होती है जितनी अपनी पहली फिल्म पर होती है

End of Feed