Exclusive: 'आत्मा पर भारी पड़ा...'- इमरान हाशमी ने 'हक' में अपने किरदार पर तोड़ी चुप्पी, यामी गौतम के लिए कही ये बात

Exclusive Emraan Hashmi Breaks Silence On His Character In Haq: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही में उन्होंने जूम संग बातचीत में 'हक' से जुड़े किरदार पर चुप्पी तोड़ी। साथ ही इमरान ने यामी गौतम संग अपने अनुभव पर भी बात की।

Exclusive Emraan Hashmi Breaks Silence On His Character In Haq: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त धाक जमाई हुई है। इमरान हाशमी जिस भी मूवी में नजर आते हैं, अपने किरदार और एक्टिंग से धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इमरान हाशमी को आखिरी बार फिल्म 'हक' में देखा गया, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस यामी गौतम के साथ मुख्य भूमिका अदा की। जंगली पिक्चर्स के बैनर तले तैयार हुई 'हक' में इमरान हाशमी के किरदार ने वाहवाही लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वहीं अब इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने अपने रोल के सिलसिले में जूम संग बातचीत की है। उन्होंने बताया कि ये किरदार उनके लिए चैलेंजिंग था। इतना ही नहीं, इमरान हाशमी ने ये तक कहा कि ये किरदार उनकी आत्मा पर भारी पड़ा है। एक्ट्रेस ने साथ ही यामी गौतम संग काम करने का अनुभव भी साझा किया है।

emraan hashmi on haq

फोटो क्रेडिट- इमरान हाशमी इंस्टाग्राम

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) से सवाल किया गया कि वो क्या वजह थी, जिसके लिए उन्होंने 'हक' को हां कहा। इसपर इमरान हाशमी ने कहा, "उन किरदारों को अदा करने में क्या ही मजा है, जो कॉम्प्लेक्स न हों। जो चीज मुझे रोचक लगी, वो ये थी कि 'हक' में मेरा किरदार न तो सही बताया गया था और न ही गलत। वो अपने विश्वास, असुरक्षा और नियंत्रण की जरूरत के आधार पर आकार ले रहा था। ये स्क्रिप्ट दर्शकों को भी इस बात को समझने की अनुमति दे रही थी कि वो किरदार कहां से आ रहा है, बगैर किसी एक्शन को दिखाए। ये बैलेंस लिखना तो मुश्किल है ही, निभाना और मुश्किल है। मैंने 'हक' को हां की, क्योंकि ये असल जिंदगी के विवादों को भी दर्शाता है।"

End of Feed