बॉलीवुड

Exclusive: 'लोग कुछ अलग देखना चाहते हैं'- Toxic संग टक्कर पर Hanuman Ansh फेम Chandan Anand ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 4, 2026, 12:03 PM IST

Chandan Anand on Hanuman Ansh And Toxic: कम बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल किया है, जिसकी शायद किसी ने उम्मीद नहीं की थी। अब एक्टर चंदन आनंद ने इसकी वजह बताई है।

Image

फिल्म हनुमान अंश के एक्टर ने बताई फिल्म हिट होने की वजह (Image Source: AI)

Chandan Anand on Hanuman Ansh And Toxic: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक ऐसी फिल्म की चर्चा हो रही है, जिसने बिना बड़े स्टार और भारी-भरकम बजट के दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में चंदन आनंद (Chandan Anand) भी लीड में हैं। अब इन सब के बीच चंदन आनंद का का Zoom को दिया इंटरव्यू सामने आया है। इस खास बातचीत के दौरान चंदन आनंद ने कई ऐसे खुलासे किए हैं, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। तो चलिए जानते हैं कि चंदन आनंद ने क्या कहा है।

चंदन आनंद ने कही ये बात

एक्टर चंदन आनंद एक बार फिर अपनी फिल्म हनुमान अंश को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह चंदन आनंद का अभी हाल ही में Zoom को दिया एक इंटरव्यू है। Zoom से खास बातचीत में चंदन आनंद ने कहा कि 'आज के समय में जब हर तरफ बड़ी एक्शन फिल्मों और बड़े बजट की फिल्मों की चर्चा है, ऐसे में ‘हनुमान अंश’ ताजी हवा जैसी लगती है। यह एक सीधी, सच्ची और दिल से बनी फिल्म है, जो अपनी सादगी की वजह से बाकी फिल्मों से अलग नजर आती है। चंदन आनंद के मुताबिक, फिल्म का मीठा और भक्ति से भरा संगीत लोगों को अपने साथ जोड़ने में काफी अहम रहा। उन्होंने कहा कि ‘हनुमान अंश’ का संगीत सीधे दिल तक पहुंचता है और लोगों को सिर्फ फिल्म देखने के बजाय उसे महसूस करने का मौका देता है। एक्टर के मुताबिक, ये सिर्फ देखने के लिए बनी फिल्म नहीं है, बल्कि ऐसी कहानी है जो लोगों को कुछ देर रुककर सोचने और महसूस करने का मौका देती है।

लोग कुछ अलग देखना चाहते हैं

चंदन आनंद का मानना है कि कम बजट में बनी ये फिल्म भी दर्शकों तक पहुंचने में कामयाब रही है। आज के समय में जहां बड़ी फिल्में अपने बड़े सेट, शानदार एक्शन और बड़े सितारों के दम पर दर्शकों को खींचने की कोशिश करती हैं, वहीं ‘हनुमान अंश’ ने कुछ अलग दिखाकर अपनी जगह बनाई है। चंदन आनंद ने कहा, 'जब फिल्में लगातार बड़ी और तेज होती जा रही हैं, तब ‘हनुमान अंश’ अपनी सादगी, भावनाओं और भक्ति के दम पर खास बनती है। यही चीज इसे एक अलग और दिल को छू लेने वाली फिल्म बनाती है।' चंदन आनंद को लगता है कि फिल्म को मिल रहा प्यार इस बात की तरफ भी इशारा करता है कि दर्शक अब फिल्मों में कुछ अलग देखना चाहते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या लोग अब भक्ति, आस्था और भारतीय परंपराओं से जुड़ी कहानियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, 'इसकी जरूरत है।' उन्होंने कहा कि आज लोग अपनी जिंदगी में भी और फिल्मों में भी लड़ाई, हादसे, आरोप, धोखे और बेईमानी जैसी चीजों से घिरे हुए हैं।

इतना है फिल्म का बजट

फिल्म की कहानी नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक यात्रा और उनके जीवन से जुड़े पहलुओं पर आधारित है। फिल्म में भक्ति, इंसानियत, सेवा और भावनाओं को काफी अहमियत दी गई है। यही वजह है कि दर्शक फिल्म को सिर्फ एक सामान्य बायोपिक की तरह नहीं देख रहे, बल्कि इससे भावनात्मक रूप से जुड़ते नजर आ रहे हैं। ‘हनुमान अंश’ की कहानी इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि इसकी शुरुआत बिल्कुल साधारण रही थी। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये की कमाई की थी। आमतौर पर ऐसी ओपनिंग के बाद किसी फिल्म से बहुत बड़ी कमाई की उम्मीद करना मुश्किल होता है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article