Lulia Vantur on Women's Day 2024: महिला दिवस को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता-गायिका यूलिया वंतूर महिलाओं और पुरुषों के लिए एक सुरक्षित और जजमेंटल वातावरण के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने महिला दिवस पर उनके लिए सबसे जरूरी चीजों पर रोशनी डाली है, जिसे सभी लोगों को ध्यान रखनी चाहिए। अगर आप बॉलीवुड पार्टी गानों या आइटम नंबर में रुचि रखते हैं, तो आप यूलिया वंतूर को जरूर जानते होंगे। रेस 3, राधे और सुल्तान जैसी बड़े-बैनर फिल्मों से जुड़े होने से लेकर और बेहतरीन गानें गाकर यूलिया वंतूर सभी कलाओं में माहिर हैं। यूलिया वंतूर एक कलाकार होने के साथ ही एक बेहतरीन समाजसुधारक भी हैं। अब उन्होंने महिला दिवस पर टाइम्स नाउ के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में आपनी राय रखी है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
Lulia Vantur on Women's Day
महिला दिवस पर क्या बोलीं यूलिया?
यूलिया वंतूर ने कहा, 'मैं चाहूंगी कम से कम एक दिन के लिए महिलाओं और पुरुषों को यह महसूस हो कि उन्हें वैसे ही स्वीकार किया जाता है और प्यार किया जाता है जैसे वे हैं' जब हम 'आई कैन बाय माईसेल्फ फ्लावर्स, बट...' नाम की अपनी सीरीज के लिए उनके पास पहुंचे तो यूलिया ने महिलाओं के लिए एक आदर्श दुनिया को लेकर अपनी राय रखा है।
एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं चाहती हूं कि हम एक-दूसरे का सम्मान करें और उन्हें उसी तरह से अपनाएं। मैं चाहती हूं कि लोग एक-दूसरे को अधिक दया, नॉन जंजमेंटल, और प्रत्येक व्यक्ति महिला या पुरुष को अपनाने की कोशिश कर ताकि हम सभी एक-दूसरे के प्रति अधिक ईमानदार हो सकें, अधिक स्वतंत्र और आश्वस्त होकर दिखा सकें कि हम वास्तव में कौन हैं, कोई मुखौटे नहीं, कोई दिखावा नहीं, , कोई खेल नहीं।'
