Exclusive: अमीषा पटेल ने बॉलीवुड के भविष्य पर जताई चिंता, स्टार्स के सोशल मीडिया फॉलोअर्स को बताया फेक

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 15, 2025, 02:06 PM IST

Ameesha Patel Zoom Interview: एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने अभी हाल ही में Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान अमीषा पटेल बॉलीवुड से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ तक को लेकर बात करती नजर आईं। अमीषा पटेल ने इस दौरान कुछ ऐसे खुलासे किए जिसने सबको हैरान कर दिया।

Ameesha Patel Zoom Interview: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा बयानों और लुक्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर अपने नए-नए लुक्स शेयर करती रहती हैं जिसे लोग काफी पसंद भी करते हैं। तो वहीं अमीषा पटेल अपने बयानों की वजह से खबरों में आ जाती हैं। इन सब के बीच अमीषा पटेल का Zoom को दिया एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर छा गया है। इस इंटरव्यू के दौरान अमीषा पटेल ने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर बॉलीवुड तक को लेकर बात की। तो चलिए जानते हैं अमीषा पटेल ने इंटरव्यू में किन-किन सवालों का जवाब दिया।

Ameesha Patel Zoom Interview

Image Source: Zoom Youtube

बॉलीवुड के भविष्य पर कही ये बात

जूम को दिए खास इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने बॉलीवुड के भविष्य पर उन्होंने कहा, 'मैं सोचती हूं कि अक्षय (Akshay Kumar), अजय (Ajay Devgn), सनी देओल (Sunny Deol), सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के बाद बॉलीवुड का क्या होगा? सनी 68-69 की उम्र में भी पोस्टर बॉय बने हुए हैं, जो कमाल है। लेकिन आज की जनरेशन के साथ क्या ऐसा होगा? लोग इनके कंटेंट को ओटीटी पर भी नहीं देखते। सिनेमाघर तो दूर की बात, मुझे नहीं पता, क्योंकि बॉक्स ऑफिस की कहानी कुछ और ही कह रही है।'

End of Feed