Exclusive: अमीषा पटेल का बॉलीवुड के इनसाइडर्स पर फूटा गु्स्सा, कहा- 'मैं काम के लिए चापलूसी नहीं...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 14, 2025, 01:46 PM IST

Ameesha Patel on Bollywood Insider: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने जूम (Zoom) को दिए इंटरव्यू में बताया कि बॉलीवुड के इनसाइडर्स उन्हें पसंद नहीं करते क्योंकि वो किसी कैंप का हिस्सा नहीं हैं। अमीषा पटेल का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Ameesha Patel on Bollywood Insider: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। अमीषा पटेल का अभी सोशल मीडिया पर कोई लुक वायरल हो जाता है, तो कभी वो अपने बयानों की वजह से खबरों में आ जाती हैं। अब इन सब के बीच अमीषा पटेल ने अभी हाल ही में Zoom से खास बातचीत की है। इस दौरान अमीषा पटेल ने अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ बॉलीवुड के कई मुद्दों पर अपनी राय रखी है। तो चलिए जानते हैं अमीषा पटेल ने इस इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के इनसाइडर्स को लेकर क्या खुलासा किया है।

Ameesha Patel on Bollywood Insider

Image Source: Zoom Instagram

अमीषा पटेल ने इनसाइडर्स को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह अमीषा पटेल का Zoom को दिया एक इंटरव्यू है जिसमें वो बॉलीवुड के इनसाइडर्स को लेकर बोलती नजर आईं। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि 'मैं कुछ कैंप्स का हिस्सा नहीं थी, मैं शराब नहीं पीती, सिगरेट नहीं पीती, काम के लिए चापलूसी नहीं करती, जो मिलता है मेरी मेहनत से मिलता है। इस वजह से कुछ लोग मुझे पसंद नहीं करते। मैं किसी के आगे पीछे नहीं घूमती।' अमीषा ने कहो ना प्यार है में करीना कपूर के जाने के बाद कास्ट होने की बात पर कहा कि 'करीना ने जब वो फिल्म छोड़ी, तब मुझे मौका मिला। अगर मैं फिल्म इंडस्ट्री से होती तो शायद मैं पहली पसंद होती।'

End of Feed