10वीं और 12वीं का एग्जाम देने वाले स्टार्स की सबसे बड़ी टेंशन इनका रिजल्ट होता है। हर साल लाखों बच्चे 10वीं और 12वीं के पेपर देते हैं। एग्जाम देने के बाद बॉलीवुड स्टार्स का भी हाल खराब हो गया था। आज हम आपको उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने बोर्ड एग्जाम में अच्छा प्रदर्शन किया था। किसी के 80% आए तो किसी ने स्कूल टॉप किया। इस लिस्ट में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण समेत कई ऐसे स्टार्स का नाम शामिल है, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।
Urvashi Rautela Education: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने 12वीं की परीक्षा में धमाल मचा दिया था। उर्वशी रौतेला के 12वीं में 97% नंबर आए थे। उर्वशी रौतेला अपने स्कूल की हेड गर्ल भी रही थी।
Shraddha Kapoor Education: एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने इंटरनेशनल बोर्ड से 12वीं पास की थी। इंडिया के हिसाब के एक्ट्रेस के लगभग 90% नंबर आए थे। एक्ट्रेस जमनाबाई नरसी स्कूल और अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से पढ़ाई की थी।
Shah Rukh Khan Education: सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान के 12वीं में 80.5% नंबर आए थे।
Parineeti Chopra Education: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) पढ़ाई में काफी अच्छी रही है। परिणीति चोपड़ा के 12वीं में 97% नंबर आए थे। एक्ट्रेस ऑल इंडिया टॉपर्स की लिस्ट में शामिल थी।
Deepika Padukone Education: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पढ़ने में काफी अच्छी रही है। दीपिका पादुकोण ने 12वीं की अपनी मार्कशीट तो नहीं शेयर की है, लेकिन एक्ट्रेस ने बताया था कि परिवार ने उन्हें कॉलेज जाना को कहा था लेकिन वो नहीं गई। आपको बता दें कि कॉलेज में दाखिला लेने के लिए आपके काफी अच्छे नंबर चाहिए होते हैं।
Vir Das Education: एक्टर वीर दास (Vir Das) ने अपना एग्जाम रिजल्ट एक बार एक्स पर शेयर किया था। वीर दास के 12वीं में 66.8% थे। एक्टर के रिजल्ट ने लोगों काफी मोटीवेट किया था।