Esha Gupta Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) पिछले कुछ दिनों से अबू धाबी में फंसी हुई हैं। मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले की वजह से वहां हवाई क्षेत्र बंद हो गया था और कई फ्लाइट्स कैंसल हो गई थीं। ईशा भी उसी दौरान अबू धाबी में थीं और वापस मुंबई आने का प्लान था, लेकिन फ्लाइट्स न मिलने की वजह से वो वहां अटक गई हैं। इन सब के बीच ईशा गुप्ता ने नया अपडेट दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के फैंस ने राहत की सांस ली है। तो चलिए जानते हैं ईशा गुप्ता ने क्या अपडेट दिया है।
Image Source: Esha Gupta Instagram
ये भी पढ़ें: ईरान-इजराइल जंग के बीच दुबई में फंसीं सोनल चौहान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांगी मदद
सेफ है ईशा गुप्ता
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह एक्ट्रेस की फिल्म नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ है। ईशा गुप्ता अभी हाल ही में अबू धाबी गई थी, जहां वो फंस गई हैं। एक्ट्रेस ने लिखा कि 'हर किसी को जो चेक-इन कर रहा है और मैसेज कर रहा है, मुझे जवाब न देने के लिए माफी चाहिए। हम ठीक हैं, हम सुरक्षित हैं, समय बहुत डरावना और बहुत मुश्किल है। भगवान हमारे साथ हैं और हमें सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। हम प्रार्थना कर रहे हैं। सभी प्रभावित लोगों के लिए, सभी फंसे हुए लोगों के लिए, और सबसे ऊपर सभी की सुरक्षा के लिए। जल्द ही घर लौटने की उम्मीद है' आपको बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका और इजराइल के ईरान पर संयुक्त हमले के बीच, संयुक्त अरब अमीरात और कई अन्य खाड़ी देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। दुबई, अबू धाबी और यूएई के अन्य हिस्सों में कई भारतीय फंसे हुए हैं।
इन स्टार्स को भी हो रही है दिक्कत
एक्ट्रेस सोनल चौहान और बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु भी यूएई में फंसे भारतीय सेलिब्रिटीज में शामिल हैं, जो इन हमलों के बीच वहां अटके हुए हैं। शनिवार को, 'जन्नत' एक्ट्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की और कहा कि वह दुबई में चल रहे संकट के बीच फंसी हुई हैं, जहां उड़ानें रद्द हो गई हैं और भारत वापस आने का कोई साफ रास्ता नहीं दिख रहा। वे सरकार से सही मार्गदर्शन और सहायता चाहती हैं ताकि सुरक्षित घर लौट सकें।
