बॉलीवुड

ईरान-इजराइल जंग के बीच दुबई में फंसीं सोनल चौहान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांगी मदद

Sonal Chauhan Post: इजराइल और अमेरिका ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर बड़ा हमला किया। इसके बाद से ही पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है। मिडिल ईस्ट के करीब 8 देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, जिससे लाखों यात्री अलग-अलग हवाई अड्डों पर फंस गए हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Image

pic credit- sonal chauhan instagram

Sonal Chauhan Post: इजराइल और अमेरिका ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर बड़ा हमला किया। इसके जवाब में ईरान ने भी इजराइल पर जवाबी हमला किया। वहीं ईरान ने मध्य पूर्व में अमेरिका के प्रमुख सैन्य ठिकानों पर भी जबरदस्त हमला कर दिया। इस पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है। बता दें कि मिडिल ईस्ट के करीब 8 देशों का एयरस्पेस बंद होने से लाखों यात्री दुनिया के अलग-अलग हवाई अड्डों पर फंस गए हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

सोनल चौहान ने कही ये बात

ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण दुबई में कई यात्रियों की उड़ानें रद्द हो गईं, जिससे वे एयरपोर्ट पर फंस गए। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, जो अभी दुबई में हैं उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। शनिवार रात को एक्ट्रेस ने लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं अभी दुबई में फंसी हुई हूं क्योंकि तनाव के कारण उड़ानें रद्द हो गई हैं और भारत वापस आने का कोई रास्ता नहीं है। मैं सरकार से सहायता की अपील कर रही हूं ताकि सुरक्षित घर लौट सकूं। सरकार की किसी भी मदद के लिए मैं बहुत आभारी रहूंगी।' इसी तरह, ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु भी दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एयरपोर्ट की भीड़भाड़ वाली स्थिति का वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

pm modi sonal chauhan

pm modi sonal chauhan

सोनल चौहान की फिल्में

बताते चलें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। सोनल चौहान का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है। सोनल ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। इस लिस्ट में फिल्म जन्नत का नाम शामिल है। इस मूवी में सोनल ने मस्त एक्टिंग की थी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article