बॉलीवुड

Love & War: बजट बढ़ने की खबर निकली फर्जी, इतने करोड़ में बन रही है रणबीर-आलिया की फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 1, 2026, 12:38 PM IST

Love & War Budget: एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), अलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विकी कौशल (Vicky Kaushal) की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) के बजट को लेकर नया अपडेट आया है। कुछ दिनों पहले न्यूज आई थी की फिल्म का बजट 425 करोड़ रुपये हो गया है लेकिन ये खबर...

Image

Image Source: IMDb

Love & War Budget: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), अलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विकी कौशल (Vicky Kaushal) की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म लव एंड वॉर को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म के सेट से तस्वीरें लीक हुई थी। इसके बाद फिल्म लव एंड वॉर के बजट को लेकर अपडेट सामने आया था। अब इन सब के बीच फिल्म लव एंड वॉर के बजट को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। तो चलिए जानते है कि फिल्म लव एंड वॉर का बजट क्या होने वाला है।

इतने करोड़ में बन रही है 'लव एंड वॉर'

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म लव एंड वॉर एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म लव एंड वॉर का बजट है। फिल्म के बजट को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। पहले खबर थी फिल्म का बजट 425 करोड़ रुपये हो गया है लेकिन Bollywood Hungama की रिपोर्ट के अनुसार 'फिल्म का बजट बढ़ा जरूर है, लेकिन ये संजय लीला भंसाली की हर फिल्म के साथ होता है। शुरू में इसे 250 करोड़ की फिल्म के रूप में प्लान किया गया था। शूटिंग के दौरान खर्च बढ़कर अब 350 करोड़ हो गया है। 425 करोड़ का बजट वाला दावा सिर्फ प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचाने के लिए फैलाया गया है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। बहुत सारी हाई VFX वाली फिल्मों के मुकाबले लव एंड वॉर ज्यादातर सेट्स पर फिल्माई गई है, जिसमें पुराने जमाने को फिर से बनाया गया है। ये काम इतना महंगा नहीं होता। फिल्म इंडस्ट्री समझने वाला कोई भी व्यक्ति कहेगा कि 425 करोड़ का बजट झूठ है।'

कब रिलीज होगी फिल्म

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के डायरेक्शन में बन रही रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म लव एंड वॉर साल 2027 में रिलीज हो सकती है। फिल्म लव एंड वॉर के बजट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article