Entertainment News of the Day: हिमेश रेशमिया की उड़ी खिल्ली, बुरी तरह ट्रोल हुईं काजोल! मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 18, 2023, 04:10 PM IST

Entertainment News of the Day, 03 November 2022: मनोरंजन जगत की दुनिया में आज पूरे दिन भर हलचल रही है। प्लेबैक सिंगर हिमेश रेशमिया की नई फिल्म का टीजर रिलीज हुआ जिसको देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वहीं काजोल अपने रवैये के चलते ट्रोल हो गई हैं। पढ़ें मनोरंजन की दुनिया की बड़ी खबरें।

KEY HIGHLIGHTS
  • मनोरंजन जगत से आज कई बड़ी खबर सामने आई हैं।
  • अपने रवैये को लेकर काजोल बुरी तरह ट्रोल हो गई हैं।
  • हिमेश रेशमिया की फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है।

Entertainment News of the Day, 03 november 2022: मनोरंजन जगत की दुनिया में हमेशा हलचल बनी रहती हैं। आज का दिन भी खबरों से भरा रहा है। बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshmiyaa) की फिल्म ‘Badass Ravi kumar’ का टीजर जारी किया गया है, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों ने टीजर और हिमेश रेशमिया दोनों की खिल्ली उड़ानी शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल (Kajol) को भी आज लोगों ने बुरी तरह ट्रोल किया है। आइए आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं।

Entertainment News of the day, 03 November 2022

Entertainment News of the day, 03 November 2022

क्यों ट्रोल हुईं काजोल?

दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल को अपने बेटे वायु के साथ मुंबई एयरपोर्ट से निकलते हुए देखा गया है। जहां कुछ रिपोर्ट्स उनकी फोटो खींचने के जद्दोजहद में लग गए जो एक्ट्रेस को पसंद नहीं आया, इस पूरे मामले में काजोल का रवैया इंटरनेट यूजर्स को पसंद नहीं आया है। लोगों ने तो काजोल की तुलना जया बच्चन से कर दी है।

End of Feed