Entertainment News 8 May 2023: 'द केरल स्टोरी' के सपोर्ट में उतरीं शबाना आजमी, करण देओल की शादी की डेट हुई पक्की

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 8, 2023, 03:43 PM IST

Entertainment News 8 May 2023: मनोरंजन जगत की आज कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। फिल्म 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) की धमाकेदार कमाई जारी है, वहीं एक्ट्रेस शबाना आजमी फिल्म के सपोर्ट में उतर आई हैं। आइए आज की 5 बड़ी एंटरटेनमेंट की खबरों पर एक नजर डालते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आई हैं।
  • 'द केरल स्टोरी' के पक्ष में शबाना आजमी ने बयान दिया है।
  • करण देओल की शादी की डेट सामने आ गई है।

Entertainment News 8 May 2023: मनोरंजन जगत की आज कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। फिल्म 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) की धमाकेदार कमाई जारी है, रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म की कमाई में 40 फीसदी तक का उछाल देखने को मिल रहा है। विवाद के बीच फिल्म को दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। जिसके साथ ही अब बॉलीवुड एक्ट्रेसशबाना आजमी फिल्म 'द केरल स्टोरी' के पक्ष में उतर आई हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि एक बार जब फिल्म सेंसर बोर्ड द्वारा पास कर दी गई है, तो उसपर सवाल उठाने का कोई फायदा नहीं है। जिसके बाद अब फिल्म को लेकर बहस दोबारा शुरू हो गई है। आइए आज की 5 बड़ी एंटरटेनमेंट की खबरों पर एक नजर डालते हैं।

Entertainment News 8 May 2023

Entertainment News 8 May 2023

करण देओल की शादी की डेट हुई पक्की

हमारे सहयोगी ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल के बेटा करण देओल की शादी के साथ ही उसकी डेट भी पक्की हो गई है। अगले महीने यानी जून में वह घोड़ी चढ़ने वाले हैं। दावा किया जा रहा है कि करण पटेल की शादी 16-18 जून के बीच होने वाली है। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि दोनों की शादी मुंबई में होगी।

End of Feed