Entertainment News 8 June 2023: रामायण में हुई यश की एंट्री, परवीन बॉबी की बायोपिक में नजर आएंगे उर्वशी रौतेला

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 8, 2023, 02:54 PM IST

Entertainment News 8 June 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि नितेश तिवारी की रामायण में यश की एंट्री हो गई है। वहीं भगवान राम और माता सीता के किरदार के लिए आलिया और रणबीर नजर आने वाले हैं। आइए आज की 5 बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • नितेश तिवारी की रामायण में यश की एंट्री हो गई है।
  • परवीन बॉबी की बायोपिक में उर्वशी नजर आने वाली है।
  • आदिपुरुष ने अपने ओटीटी राइट्स बेच दिए गए हैं।

Entertainment News 8 June 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि नितेश तिवारी की रामायण में यश की एंट्री हो गई है। वहीं भगवान राम और माता सीता के किरदार के लिए आलिया और रणबीर नजर आने वाले हैं। पहले माता सीता के किरदार के लिए साई पल्लवी का नाम सामने आ रहा था, हालांकि अब आलिया भट्ट ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है। इसके साथ ही अब परवीन बॉबी की बायोपिक के लिए मेकर्स ने उर्वशी के नाम की घोषणा कर दी है। पहले खबर सामने आई थी कि उर्वशी फिल्म में कास्ट होने का झूठा दावा कर रही है। आइए आज की 5 बड़ी मनोरंजन की खबरों पर नजर डालते हैं।

Entertainment news 8 June 2023

Entertainment news 8 June 2023

नितेश तिवारी की रामायण में यश की एंट्री

ओम राउत के निर्देशन में बनी आदिपुरुष के बाद अब एक और रामायण नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली है, फिल्म बीते काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। अब खबर सामने आ रही है कि फिल्म में आलिया और रणबीर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं KGF स्टार यश इस फिल्म में रावण की भूमिका में नजर आ सकते हैं। फिल्म की आधिकारिक घोषणा दीवाली पर की जा सकती है।

End of Feed