Entertainment News 17th June 2023: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी हल चल भरा रहा है। आदिपुरुष (Adipurush) को बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिली है। रामानंद सागर के बेटे प्रेम ने ओम राउत की आदिपुरुष पर अपना रिएक्शन दिया है। सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वॉर 2 (War 2) में हुई कियारा आडवाणी की एंट्री हुई। नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत संग अपने तलाक पर तोड़ी चुप्पी। आइए दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।
entertainment news (credit pic: instagram)
प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुपरुष सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने फर्स्ट डे पर बड़ी ओपनिंग की है। फिल्म में प्रभास ने राम, कृति सेनन ने सीता और सैफ अली खान ने रावण की भूमिका निभाई है। फिल्म को दर्शकों की मिली -जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छा बिजनेस किया है। हिंदी भाषा में फिल्म ने 45 से 50 करोड़ का बिजनेस किया है।
रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने आदिपुरुष पर अपना रिएक्शन दिया है। प्रेम सागर ने कहा कि आदिपुरुष ने रामायण को टपोरी स्टाइल में बनाया है। फिल्म में हनुमान रावण के डायलॉग काफी चलती भाषा के है। ओमराउत ने फिल्म में रावण और हनुमान को विलेन के रूप में दिखाया गया है। रावण काफी ज्ञानी था। क्रिएटिव के नाम पर तथ्यों के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते हैं।
करण देओल की संगीत सेरेमनी की वीडियो वायरल हो रहा है। संगीत फंक्शन में सनी देओल से लेकर धर्मेंद्र तक ने जमकर डांस किया। वीडियो में सनी पाजी ने गदर के गाना पर डांस किया। धर्मेंद्र ने पोते करण संग यमला पगला दीवाने पर डांस किया। गाने के हूक स्टेप पर सितारों ने जमकर डांस किया है। संगीत सेरेमनी में रणवीर सिंह भी पहुंचे थे।
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बाद वॉर 2 में हुई कियारा आडवाणी की एंट्री। फिल्म में कियारा के आने से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वॉर 2 को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। वॉर 2 वाईआरएफ का स्पाई थ्रिलर का हिस्सा है।
नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के बीच लंबे समय से तलाक की खबरें आ रही हैं। नेहा के बर्थडे पर भी रोहनप्रीत मौजूद नहीं थे। उन्होंने सिंगर के लिए कोई पोस्ट नहीं लिखा था। अब नेहा कक्कड़ ने तलाक की अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए फोटो शेयर की है। नेहा ने रोहनप्रीत के साथ फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा नोट लिखा है।
