Entertainment News 16 May 2023: कैटरीना को तलाक देंगे विक्की? KKR 13 में नजर आएंगे अब्दू रोजिक

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 16, 2023, 03:20 PM IST

Entertainment News 16 May 2023: मनोरंजन जगत की आज कई बड़ी खबरें नजर आ रही हैं, अनुष्का शर्मा और अमितभ बच्चन के खिलाफ मुंबई पुलिस कार्यवाही करने वाली है। इसके साथ ही रणबीर कपूर ने अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के रिलेशनशिप पर खुलासा किया है। ये रहीं आज की टॉप 5 खबरें।

KEY HIGHLIGHTS
  • एंटरटेनमेंट जगत की कई बड़ी खबरें सामने आई हैं।
  • रणबीर कपूर ने आदित्य रॉय कपूर के रिलेशनशिप पर कमेंट किया है।
  • अनुष्का और अमिताभ बच्चन के खिलाफ मुंबई पुलिस एक्शन लेने वाली है।

Entertainment News 16 May 2023: मनोरंजन जगत की आज कई बड़ी खबरें नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा और अमितभ बच्चन के खिलाफ मुंबई पुलिस कार्यवाही करने वाली है। हाल ही में अनुष्का शर्मा और अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिय पर बाइक की सवारी करते हुए फोटो वायरल हो रही हैं। हालांकि दोनों ही सेलेब्स इन तस्वीरों में हेलमेट पहने नजर नहीं आ रहे हैं, जिसके बाद अब मुंबई पुलिस ने रिएक्ट किया है। इसके साथ ही रणबीर कपूर ने अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के रिलेशनशिप पर खुलासा किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने आदित्य-अनन्या के रिलेशनशिप को लेकर बड़ी हिंट दी है। इसके साथ ही आज की 5 बड़ी एंटरटेनमेंट की खबरों पर एक नजर डालते हैं।

Entertainment News

Entertainment News of 16 May 2023

रणबीर कपूर ने खोली आदित्य-अनन्या के रिलेशन की पोल

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के रिलेशनशिप को लेकर बड़ा इशारा किया है। बातों ही बातों में रणबीर ने दोनों के रिलेशनशिप को कन्फर्म कर दिया है। रणबीर ने खुलासा किया कि आदित्य रॉय कपूर को 'A' से शुरु होने वाले नाम की लड़कियां पसंद हैं।

End of Feed