Entertainment News 16 April: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज की दिन काफी हलचल भरा रहा। एक तरफ जहां विजय वर्मा (Vijay Verma) और तमन्ना भाटिया (Tamannah Bhatia) के रिलेशनशिप की खबर ने सुर्खियां बटोरी। वहीं, जॉन अब्राहम (John Abraham) ने अपनी फिल्मों के चुनाव की रणनीति को थोड़ा बदल दिया। एक्टर अब एक्शन थ्रिलर सस्पेंस फिल्मों पर काम करना चाहते हैं। टीवी एक्टर अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) को जुनूनियत के सेट पर गंभीर चोट आई है। आइए बिना देर किए मनोरंजन जगत की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।
entertainment news credit pic: instagram
राजस्थान की नंदिनी गुप्ता बनीं फेमिना मिस इंडिया 2023। महज 19 साल की उम्र में नंदिनी ने ये खिताब अपने नाम कर लिया है। नंदिनी गुप्ता को 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में मिस इंडिया का ताज पहनाया गया। मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी ने नंदिनी को ताज पहनाया, जो मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के अगले संस्करण में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
पठान की सक्सेस के बाद जॉन अब्राहम ने अपनी फिल्मों को चुनने की रणनीति को बदल दिया है। पठान से पहले एक्टर की कोई फिल्म बॉक्सऑफिस पर नहीं चली। एक्टर फिलहाल सिर्फ एक्शन थ्रिलर फिल्मों पर काम करना चाहते हैं। जॉन ने साजिद खान की फिल्म 100 % को करने से मना कर दिया है। इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख, शहनाज गिल और नोरा फतेही लीड रोल में थे। इस बात से साजिद को बड़ा झटका लग सकता है।
दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी पर अनुपम खेर ने म्यूजिक्ल इवेंट का आयोजन किया था। इस इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अनिल कपूर अपने खास दोस्त को याद कर फफक कर रोने लगते हैं। अनिल को यू रोते देखकर अनुपम खेर भी खुद को संभाल नहीं पाते हैं। अनिल को रोते देख फैंस की आंखें भी नम हो गई।
विजय वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट के सामने आने के बाद एक बार फिर तमन्ना और विजय के रिलेशनशिप के कयास लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस पूछ रहे हैं कि उनके बैकग्राउंड में जो लड़की है वो तमन्ना है। नए साल पर दोनों का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद फैंस से दोनों के रिलेशनशिप में होने का दावा कर रहे हैं। तमन्ना और विजय ने अपने रिलेशनशिप को अभी तक पब्लिक में एक्सेप्ट नहीं किया है।
अंकित गुप्ता इन दिनों अपने शो जुनूनियत को लेकर चर्चा में है। एक्टर ने खुद इस बात को कंफर्म किया है कि सेट पर शूटिंग के दौरान उन्हें गंभीर रूप से चोट लगी है। एक्टर ने कहा कि मैं सीन में इतना डूब गया था कि मेरी गलती की वजह से ऐसा हुआ। सेट पर मेरे को- एक्टर्स ने बहुत ध्यान रखा है और मैं उन सभी का धन्यावाद देना चाहूंगा।
