Entertainment News 12 June 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म गदर 2 का आधिकारिक ट्रेलर आज दोपहर 12 बजे सोशल मीडिया पर रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही गदर 2 की टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही इंडस्ट्री के मशहूर कॉरियोग्राफर प्रभु देवा के फैंस के लिए भी बड़ी खुशखबरी वाली न्यूज सामने आ रही है। डांसर ने अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया है। इस बात को खुद प्रभु देवा ने ही कन्फर्म किया है। इसके साथ ही आज की 5 एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।
Entertainment News 12 June 2023
गदर 2 का टीजर हुआ जारी
सनी देओल की फिल्म गदर 2 को लेकर दर्शकों के बीच बीते काफी समय से हाइप बना हुआ है। इस बीच अब फिल्म गदर 2 का आधिकारिक टीजर जी स्टूडियोज ने जारी कर दिया है। रिलीज होने ही फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिल्म के टीजर में सनी देओल का जबरदस्त लुक नजर आ रहा है। टीजर में फिल्म के डायलॉग भी फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं।
चौथी बार पिता बने प्रभु देवा
कॉरियोग्राफर प्रभु देवा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। प्रभु देवा अब चौथी बार पिता बन गए हैं। उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी हिमानी के साथ पहले बच्चे को जन्म दिया है। इस बात की धोषणा खुद प्रभु देवा ने कर दी है। प्रभु देवा के घर बेटी का जन्म हुआ है, जिससे वह काफी खुश नजर आ रहे हैं।
अहान पांडे करेंगे दमदार डेब्यू
आदित्य चोपड़ा अब एक और बॉलीवुड सितारे को लॉन्च करने जा रहे हैं। अब खबर आ रही है कि आदित्य चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे को यश राज के बैनर तले एक बड़ा ब्रेक देने की तैयारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अहान पांडे के डेब्यू की खबर तेजी से वायरल हो रही है।
'टीकू वेड्स शेरू' का पोस्टर हुआ रिलीज
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' का पोस्टर आज 12 जून 2023 को जारी हो गया है। सिद्दीकी ने खुद इसे अपने टि्वटर हैंडल से शेयर किया और बताया कि टीकू और शेरू अपनी अतरंगी लव स्टोरी लेकर जल्द आ रहे हैं। इस फिल्म में अवनीत कौर भी नजर आने वाली हैं। फिल्म 23 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।
द आर्चीज का नया पोस्टर हुआ जारी
जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म द आर्चीज का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इसी फिल्म में पहली बार नजर आने वाली हैं। सुहाना के साथ ही खुशी कपूर भी इसमें नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इसका नया लुक वायरल हो रहा है।
