Entertainment News: इलियाना ने दिखाया होने वाले बच्चे के पिता का चेहरा! भगवान राम बनने पर कंगना ने मारा रणबीर को तंज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 10, 2023, 03:15 PM IST

Entertainment News 10th June 2023: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी धमाकेदार रहा। इलियाना डिक्रूज ने अपने बॉयफ्रेंड की फोटो शेयर की हैं। वहीं, कंगना रनौत ने रणबीर कपूर की लगाई क्लास है। आइए मनोरंजन जगत की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Entertainment News 10th June 2023: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। इलियाना डिक्रूज (Illeana Decruz) ने अपने बॉयफ्रेंड की झलक दिखाई है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के राम बनने पर कंगना रनौत ने किया रिएक्ट। सारा अली खान (Sara Ali Khan) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। रणबीर कपूर के बाद राम चरण ने खरीदा प्रभास की फिल्म आदिपुरुष की 1000 टिकटे। क्या टीना दत्ता का शो हम हो रहा है ऑफएयर। आइए बिना देर किए जानते हैं एंटरटेनमेंट जगत की बड़ी खबरें।

entertainment news (23)

entertainment news (credit pic: instagram)

कंगना रनौत ने रणबीर कपूर पर मारा तंज

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रामायण में राम- सीता का किरदार निभाएंगे। राम और सीता की जोड़ी में रणबीर और आलिया को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। रणबीर कपूर के राम बनने पर कंगना रनौत ने रिएक्ट किया है। कंगना ने लिखा, हाल ही में मैंने आने वाली एक बॉलीवुड रामायण के बारे में सुन रही हूं। एक सफेद चूहा बहुत ज्यादा चाहता है कि वो भगवान राम का किरदार निभाए। इसके लिए वो धूप में घूम रहा है। एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर को लेकर निशाना साधा है। एक्ट्रेस इससे पहली आलिया भट्ट को भी खरी- खोटी सुना चुकी हैं। रणबीर और आलिया ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे।

End of Feed