Entertainment News: हॉलीवुड में डेब्यू करेंगे शाहिद कपूर, बेटी राहा के साथ स्पॉट हुईं आलिया भट्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 4, 2023, 02:34 PM IST

Entertainment News 04th June 2023: मनोरंजन जगत के लिए आज का दिन काफी धमाकेदार रहा। आलिया भट्ट हाल ही में अपनी 7 महीने की बेटी राहा के साथ स्पॉट हुई है। क्या हॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं शाहिद कपूर। आइए दिन भर की 5 बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Entertainment News 04th June 2023: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहा। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म जरा हटके जरा बचके (Zara Hatke Zara Bachke) को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी बेटी राहा के साथ हुईं स्पॉट। हॉलीवुड में डेब्यू करने पर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने रिएक्ट किया। गुम है किसी के प्यार फेम आयशा सिंह (Ayesha Singh) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) के झगड़े पर किशोरी शहाणे ने रिएक्ट किया। आइए दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही हैं। फिल्म ने दूसरे दिन 7.50 करोड़ का बिजनेस किया। दर्शकों को सारा -विक्की की रोम -कॉम मूवी अच्छी लग रही हैं। फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है। फिल्म में सारा और विक्की की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। फिल्म इस वीकेंड तक 22 करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं।

End of Feed