Entertainment News: विक्की की जरा हटके जरा बचके ने की चौंकाने वाले कमाई, महाभारत फेम गुफी पेंटल की हालत में सुधार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 3, 2023, 03:14 PM IST

Entertainment News 03 June 2023: मनोरंजन जगत के लिए आज का दिन धमाकेदार रहा। विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके को जबरदस्त ओपनिंग मिली है। महाभारत फेम गुफी पेंटल की हालत में सुधार। आइए दिन भर की एंटरटेनमेंट जगत की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Entertainment News 03 June 2023: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। सारा अली खान (Sara Ali Khan) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म जरा हटके जरा बचके (Zara Hatke Zara Bachke) रिलीज हो गई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला है। ओडिशा बालासोर ट्रेन हादसे पर सेलेब्स ने जताया दुख। रणबीर कपूर का आलिया भट्ट के नाना के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। गुम है किसी के प्यार में फहमान और उल्का गुप्ता की बनेगी जोड़ी। महाभारत के शकुनि मामा गुफी पेंटल की हालत ठीक है। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड जगत की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

विक्की और सारा की फिल्म जरा हटके जरा बचके सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को फर्स्ट डे पर जबरदस्त ओपनिंग मिली है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5 से 6 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। फिल्म के गाने को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ था।

End of Feed