बॉलीवुड

स्वाइन फ्लू की चपेट में आए Emraan Hashmi, एक्टर ने कैंसिल किया बेंगलुरु का शो

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 29, 2026, 03:40 PM IST

Emraan Hashmi Health Update: इमरान हाशमी के फैंस के लिए चिंता वाली खबर सामने आई है। ‘आवारापन 2’ की सफलता के बीच एक्टर स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं।

Image

इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू (Image Source: IMDb)

Emraan Hashmi Health Update: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) इन दिनों अपनी फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) को लेकर चर्चा में बने हुए है। इमरान हाशमी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म में उनके काम को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने मजबूत पकड़ बनाई है। लेकिन इसी बीच एक्टर की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है। इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें अपना एक बड़ा शो कैंसिल करना पड़ा। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर क्या है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू

एक्टर इमरान हाशमी एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि तबीयत है, जिसने फैंस को उदास कर दिया है। India Today की एक रिपोर्ट के मुताबिक इमरान हाशमी को स्वाइन फ्लू (एच1एन1) निकला है। रांची से लौटने के बाद वो बीमार पड़ गए थे, जहां वो अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, रिपोर्ट में कहा गया है। एक्टर को डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। एक्टर और उनकी टीम ने अभी तक आधिकारिक तौर पर स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं की है।

इमरान हाशमी ने किया था ये पोस्ट

इस बीच आज सुबह इमरान ने खुद बताया कि वो बीमार हैं। उन्होंने एक बयान शेयर कर फैन्स को बताया कि बैंगलोर का शो उनकी सेहत की वजह से टाल दिया गया है। उन्होंने वादा किया कि अगले महीने उनसे मिलेंगे। बयान में लिखा था, 'हे बैंगलोर, मैं सच में बहुत बीमार हूं और अफसोस कि बैंगलोर शो में नहीं आ पाऊंगा। लेकिन पिक्चर खत्म नहीं हुई, बस पोस्टपोन हुई है। मैं आप सबसे 12 सितंबर शनिवार को सनबर्न यूनियन में मिलूंगा। आपके टिकट नई तारीख के लिए मान्य रहेंगे। आप लोगों से मिलने का इंतजार नहीं हो रहा।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article