इमरान हाशमी की 'Gunmaaster G9' का बनेगा पार्ट 2? क्लाइमैक्स ने दिया बड़ा हिंट

इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा की गनमास्टर जी 9 के अंत में 'To Be Continued' का इशारा मिला है। ऐसे में फिल्म के दूसरे पार्ट और दोनों सितारों की वापसी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म गनमास्टर जी 9 ( Gunmaaster G9) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। आज ही ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म को लोग अच्छा रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि फिल्म गनमास्टर जी 9 बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी कमाई कर सकती है। इस बीच फिल्म गनमास्टर जी 9 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का सीक्वल भी आने वाला है।-(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-भारत में रिलीज नहीं होगी पाकिस्तानी सीरीज, केंद्र सरकार ने Netflix को दी चेतावनी)

gunmaaster g9 movie

गनमास्टर जी 9 2 को लेकर आया अपडेट (pic credit-gunmaaster g 9 movie)

गनमास्टर जी 9 2 को लेकर आया अपडेट

फिल्म गनमास्टर जी 9 में एक्शन, रोमांस और इमोशन का जबरदस्त मेल देखने को मिल रहा है, लेकिन इसकी कहानी का आखिरी पड़ाव दर्शकों के मन में एक नया सवाल छोड़ जाता है। दरअसल, फिल्म के अंत में 'To Be Continued' लिखा आता है। इस एक लाइन ने इसके दूसरे पार्ट की चर्चा शुरू कर दी है। ऐसे में क्या इमरान हाशमी और जेनेलिया एक बार फिर ईश्वर और आरती बनकर पर्दे पर लौटेंगे? हालांकि, अभी तक इमरान हाशमी, जेनेलिया या फिल्म के मेकर्स ने दूसरे पार्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में दोनों कलाकारों की वापसी को लेकर फिलहाल कुछ भी पक्का नहीं कहा जा सकता।

पहले दिन कितना कमाएगी गनमास्टर जी 9

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म गनमास्टर जी 9 ने अबतक 2.16 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म को रामायण और 'ये प्रेम मोल लिया' से टक्कर मिल रही है। लोगों का ये मानना है कि गनमास्टर जी 9 वीकेंड पर अच्छी कमाई करेगी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इमरान हाशमी की ये फिल्म हिट होती है या नहीं...आप इस बारे में क्या सोचते है हमें कमेंट करके जरूर बताएं...

End Article
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यर...

End of Feed